13.09 crore has been sanctioned for a synthetic hockey Astroturf in Ratlam.

13.09 crore has been sanctioned for a synthetic hockey Astroturf in Ratlam.

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयास से सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ के 13.09 करोड़ स्वीकृत

13.09 crore has been sanctioned for a synthetic hockey Astroturf in Ratlam.

रतलाम, 08 अक्टुबर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कैबिनेट मंत्री विधायक चेतन्य काश्यप के प्रयासों से रतलाम के बंजली में सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण के लिए कुल 13.09 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। इसमें 12.89 करोड़ निर्माण कार्य एवं 0.20 करोड़ निर्माण पश्चात् संचालन एवं संधारण के लिए स्वीकृत किए गए है।

13.09 crore has been sanctioned for a synthetic hockey Astroturf in Ratlam. कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप हॉकी एस्ट्रोटर्फ के लिए लगातार प्रयासरत रहे है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने रतलाम के पोलो ग्राउण्ड में 27 जून, 2025 को आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी। हॉकी एस्ट्रोटर्फ के लिए बंजली में भूमि का चयन एवं आवंटन पूर्व में हो चूका है।

प्रशासन द्वारा कुल 2.566 हेक्टेयर भूमि खेल विभाग को आवंटित की गई है। इसमें एस्ट्रोटर्फ के साथ पॅवेलियन का भी निर्माण किया जावेगा। एस्ट्रोटर्फ के आस-पास बाउण्ड्रीवॉल और अन्य सभी आवश्यक सुविधाओं का विकास भी होगा। इसके तहत विद्युत लाईन, टेलिफोन लाईन, ट्रांसफार्मर, सड़क आदि के कार्य भी किए जाएंगे।

13.09 crore has been sanctioned for a synthetic hockey Astroturf in Ratlam. खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा स्टेडियम खेल अधोसंरचना मद में राशि स्वीकृति के बाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण जल्द होगा। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उच्च स्तरीय सुविधा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने हॉकी एस्ट्रोटर्फ की राशि स्वीकृत कर खिलाड़ियों के लिए सौगात देने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *