शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारियों को कारण बताओ सह आरोप-पत्र जारी हुवे
रतलाम । शासकीय योजनाओं एवं राजस्व संबंधी कार्यों में लापरवाही और समयसीमा पर काम पूरा न करने के मामले में रतलाम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रतलाम ग्रामीण द्वारा तहसील रतलाम ग्रामीण के 10 पटवारियों को दीर्घ शास्ति (दीर्घ दंड) संबंधी आरोप-पत्र जारी किए गए हैं।
यह कार्रवाई विशेष रूप से स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री तथा अन्य राजस्व संबंधी निर्धारित कार्यों के निष्पादन में दी गई ढिलाई और पेंडेंसी को देखते हुए की गई है।
शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारियों को कारण बताओ सह आरोप-पत्र जारी हुवे
स्वामित्व योजनाए फार्मर रजिस्ट्री सहित पटवारी और भी कई मामलो को लंबित रखते है और काम को टालम टोल करते है कलेक्टर महोदय को इस और भी संज्ञान लेने की आवश्यता है जिससे जनसामान्य के कार्य प्रभावित ना हो साथ ही जाॅच की जाना अतिआवश्यक है जो मामले कई समय से पटवारीयो के पास लंबित पडे है उन्हे शिध्र अतिशिध्र निपटान करने के आदेश देने चाहिये।
