संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी
पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को समर्पण दिवस के रूप मे मनाई
रतलाम 11 फरवरी 2026/ भाजपा के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि बुधवार को समर्पण दिवस के रूप मे मनाई गई। जिला भाजपा द्वारा दीनदयाल नगर स्थित उद्यान मे पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें माल्यार्पण के बाद आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरुआत भी हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने चेक प्रदान कर राषि समर्पित की।
संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, उज्जैन नगर जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा आदि की और से आजीवन सहयोग निधि की और से चेक प्रदान किये गए।
संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मूल मंत्र को लेकर भाजपा चल रही है और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। भाजपा आज भी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके पीछे पं.दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेतृत्व का संघर्श व समर्पण ही आधार बन कर खड़ा है।
संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी उन्होने कहा कि भाजपा जिले से लेकर हर बूथ स्तर तक पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मना रही है। कार्यकर्ता पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुॅचायें।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का जीवन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक आदर्श है इसका अनुसरण कर भाजपा अंतिम व्यक्ति का कल्याण करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के आरंभ मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पं.दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाये।
संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी जपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उज्जैन नगर जिला प्रभारी शैलेंद्र डागा, इंदौर ग्रामीण जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के साथ जिला महामंत्री जयवंत कोठारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, आजीवन सहयोग निधि टोली के जिला संयोजक प्रहलाद राठौर, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पंवार मंचासीन रहें।
संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी कार्यक्रम मे विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया, सोनू यादव, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, सोनू शर्मा, जिला सोशल मीडिया जिला संयोजक करण वशिष्ठ, पूर्व जिला महामंत्री निर्मल कटारिया,
संघर्ष और समर्पण से बनी भाजपा विश्व की सबसे बडी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, मंडल महामंत्री आकाश खंडके, शुभम चौहान, भावना गुर्जर ,सहित एमआईसी सदस्य पार्षदगण, भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।
