SC/ST Atrocities Prevention

SC/ST Atrocities Prevention

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक संपन्न

SC/ST Atrocities Prevention

रतलाम 28 मार्च /अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता मे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष मे आयोजित की गई।

बैठक में लंबित राहत प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिस विवेचना मे लंबित प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर द्वारा अजाक थाना प्रभारी को निर्देश दिये गये कि जाति प्रमाण पत्र के अभाव मे लंबित प्रकरणों को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को दे।

SC/ST Atrocities Prevention सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया गया की एस.डी.एम. वार पत्र जारी कर टी.एल. मे रखा जाये, ताकि राहत प्रकरणो का त्वरित निष्पादन हो सके। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि  अन्य जिलों को प्रेषित प्रकरण की स्थिति आगामी बैठक मे प्रस्तुत की जाये ।

SC/ST Atrocities Prevention बैठक मे विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर ,जनप्रतिनिधि श्री  प्रभु नेका, श्री राजकुमार मालवीय ,श्री मधु शिरोडकर ,डीएसपी अजाक श्री सारवान, जिला लोक अभियोजन से श्री लच्छु सिंह गोयल , श्रीमती पार्वती गौड थाना प्रभारी अनुसूचित जाति/जनजाति थाना प्रकोष्ठ रतलाम, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती रंजना सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *