The Small Industries Corporation will present dividend to the Chief Minister from its accumulated profits

The Small Industries Corporation will present dividend to the Chief Minister from its accumulated profits

लघु उद्योग निगम संचित लाभ में से मुख्यमंत्री को लाभांश भेंट करेगा

The Small Industries Corporation will present dividend to the Chief Minister from its accumulated profits

एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालक मंडल की बैठक में लिया निर्णय

रतलाम/ भोपाल, 11 फरवरी। मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम अपने संचित लाभ में से जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लाभांश के रूप में राशि भेंट करेगा। एमएसएमई मंत्री एवं निगम के अध्यक्ष श्री चेतन्य कुमार काश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम के मुख्यालय पंचानन भवन में हुई संचालक मंडल की 294वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख सचिव एमएसएमई राघवेंद्र कुमार सिंह और निगम के प्रबंध संचालक दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

The Small Industries Corporation will present dividend to the Chief Minister from its accumulated profits

बैठक में पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण और पालन प्रतिवेदन की पुष्टि की गई। इस दौरान ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा भी गई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए आगामी वित्त वर्ष में बड़ी मात्रा में कार्य आदेश जारी करेगा। संचालक मंडल ने प्रबंध संचालक से कहा है कि वे कर्मचारी चयन मंडल से समन्वय कर प्रबंधक आदि के रिक्त पदों पर भर्ती सुनिश्चित करवाएं।

इस दौरान रैंप गतिविधियों की अद्यतन स्थिति से संचालक मंडल को अवगत करवाया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मध्यप्रदेश शासन के समान देय यात्रा भत्ता की दरों को लागू किए जाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान अनेक वर्षों के लेखों का अनुमोदन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *