पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर भोपाल चलो

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर भोपाल चलो

पत्रकार सुरक्षा कानून

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर भोपाल चलो

Ratlam / The Times Of Post / सिर्फ रैली निकाल कर भीड़ जुटाना अपना मकशद नहीं
सबकी कैशिश हो कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना चाहिए

हाहा कार मचाकर ब्रदर, टूट पड़ो भोपाल के अंदर

पत्रकार सुरक्षा कानुन लागु करने के लिये 1 मई को भोपाल में एकत्र होकर अपनी मांगो को पुरा करने हेतु पत्रकारो को एकत्र होने का आहवान किया गया है।

इसे अपनी अंतिम लड़ाई समझो, इसलिए हमे तन मन धन से जुटने, करो या मरो का जज्बा लिए बिना हमारी मांगे पूरी होने वाली नहीं हैं ।

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर भोपाल चलो

ऐसा न सोचे कि इतने लोग तो जा रहे हैं यदि मैं नहीं भी पहुंचा तो क्या फर्क पड़ जाएगा । बस हमे अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है और कंधे से कंधा मिलाकर चलना है।

दूध से तालाब भरने वाली कथा तो याद ही होगी । तय हुआ था गांव का हर व्यक्ति इस तालाब में एक एक लोटा दूध डालेगा । लेकिन उधर हर आदमी ने सोचा पूरा गांव तो दूध डाल ही रहा है मैं एक लोटा पानी डाल देता हूं किसे पता चलेगा, लेकिन नतीजा क्या हुआ तालाब सिर्फ पानी से भरा पड़ा था ।

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर भोपाल चलो
कृपया एसी लापरवाही ना करें । आज संगठन के हर सदस्य की भोपाल में बहुत जरूरत है।
क्योंकि यह सबकी बात है दो चार दस की बात नहीं।

1 मई को भोपाल के न्यू मार्केट की सड़कों पर सिर्फ पत्रकार ही पत्रकार दिखना चाहिए। आप किसी के भरोसे न रहें, कि आपको जिला अध्यक्ष ले जाएगा तो चले जायेंगे । नहीं भाई पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होगा तो लाभ सिर्फ रैली में शामिल होने वाले साथियों को ही नहीं मिलेगा उन मतलबी और लापरवाह लोगों को भी दुर्भाग्य से मिलेगा जो भोपाल आने की जगह जानबूझ कर घर में बैठे हैं।

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर भोपाल चलो

साथियों हम सरस्वती पुत्र हैं हम समाज को उसके भले बुरे की पहचान कराते हैं । आज अवसर है अपने भले पर विचार करें । भोपाल पहुंच कर अत्यधिक संख्या में एकत्रित हो।
पत्रकार एकता जिंदाबाद,मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिंदाबाद।
यह अंदोलन हम सभी का है निवेदक शलभ भदौरिया प्रांताध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्यप्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *