ताल में डीजे बजाने को लेकर एक की मौत हिंसक विवाद
One dead in violent brawl over DJ playing in Taal
रतलाम, 20 अप्रैल । रतलाम जिले के ताल में डीजे बजाने को लेकर एक की मौत हो गई।
ताल थाना क्षेत्र के भोई मोहल्ले में शादी समारोह चल रहा था इसी दौरान डीजे बजाने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हिंसा में गंभीर रूप से घायल एक युवक दिलीप की रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई।
One dead in violent brawl over DJ playing in Taal पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भोई मोहल्ले में शंकरलाल भोई की पुत्रियों के विवाह समारोह के दौरान बसौड़ से आई एक बारात के डीजे (एमपी 13 जीए 5099) का ऑपरेटर माखन कुमावत माइक से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था, इसी बात को स्थानीय निवासी दिलीप माली ने जब उसे गाली देने से मना किया, तो विवाद बढ़ गया।
One dead in violent brawl over DJ playing in Taal चाकू व पाइप से किया हमला
विवाद के दौरान डीजे ऑपरेटर माखन और उसके साथियों ने दिलीप पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने हमला किया। आरोप है कि माखन कुमावत ने जान से मारने की नीयत से दिलीप के पेट में चाकू से वार किया, जबकि उसके साथी बापू कहार ने लोहे के पाइप से हमला किया। घटना में बीच-बचाव करने आए समर्थ और अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
One dead in violent brawl over DJ playing in Taal अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
घटना के तुरंत बाद घायल दिलीप को सरकारी अस्पताल ताल ले जाया गया, जहाँ से उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, रतलाम ले जाते समय रास्ते में ही दिलीप ने दम तोड़ दिया। वर्तमान में मृतक का शव मेडिकल कॉलेज रतलाम में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
