अतः सावधान रहे सुरक्षित रहे, तेज डीजे साउंड से पार्षद नासिर कुरैशी की मौत
Stay alert and stay safe; Councilor Nasir Qureshi dies due to loud DJ sound.
रतलाम / ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना घटी जीसमें कुरैशी मंडी निवासी क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के पाया की उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है।
जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चैराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल वरिष्ठ पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Stay alert and stay safe; Councilor Nasir Qureshi dies due to loud DJ sound
तेज डीजे साउंड और कंपन पर उठ रहे सवाल डीजे कितना घातक हो सकता है इस घटना से पता चलता है। डीजे के चलन ने कई सवाल पैदा किये है डीजे की तेज आवाज से इंसान ही नही बल्कि आस पास समस्त स्थानो पर तेज कम्पन्न होना शुरू हो जाता है।
अगर कोई इंसान डीजे के नजदीक उपस्थित है तो उसके लिये यह प्राणघातक सिद्ध हो सकता है जिसका यह जीता जागता उदाहरण आज आपके सामने है।
Stay alert and stay safe; Councilor Nasir Qureshi dies due to loud DJ sound
अतः सावधान रहे सुरक्षित रहे।
