Stampede in Ujjain during Nag Panchami sparked by a false rumor
Stampede in Ujjain during Nag Panchami sparked by a false rumor; several injured.
उज्जैन नाग पंचमी एक झूठी अफवाह से मची भगदड कई घायल
श्रीनाग चंद्रेश्वर मंदिर, एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

श्रावण सोमवार और नाग पंचमी के चलते हुईए
उज्जैनए 17 अगस्त। विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में सावन सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। इसी दौरान दर्शनार्थियों की लंबी कतार के बीच अचानक बिजली वितरण बॉक्स ;डीपीद्ध के पास करंट फैलने की झूठी अफवाह उड़ गई। अफवाह फैलते ही बैरिकेडिंग के पास मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और देखते ही देखते भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। इस अफरा.तफरी और हादसे में लगभग 13 श्रद्धालु घायल हो गए।

बैरिकेडिंग के पास डीपी में करंट की झूठी अफवाह का फैलना।
घायलों में हिंदू बाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, सागर पुत्र मनीष उम्र 19 वर्ष निवासी किशनपुरा उज्जैन, लक्ष्मीबाई निवासी ढांचा भवन उज्जैन, अनसूया व उसकी मां ममता दोनों निवासी गंजबासौदा, हरिश्चंद्र निवासी ग्राम सिलवासाए वापी गुजरात, सोनम उम्र 18 वर्ष निवासी ग्वालियर, सुजीत कुमार निवासी दरभंगा बिहार, खुशी निवासी ग्वालियर तथा तुलसी व उसकी मां रेखा बाई दोनों निवासी वलसाड गुजरात शामिल हैं। अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Stampede in Ujjain during Nag Panchami sparked by a false rumor; several injured.
अवसररू सावन सोमवार और नाग पंचमी का विशेष संयोगए जिससे परिसर में पहले से अत्यधिक भीड़ मौजूद थी। उल्लेखनीय की श्रीनाग चंदेश्वर मंदिर का पाठशाला में एक बार नाग पंचमी पर ही खुलता है।
कार्रवाई
घायलों को तुरंत चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया और मंदिर परिसर में व्यवस्था को पुनः सामान्य किया गया। मंदिर प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है और स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में बताया है।
