Speed ​​breakers must be constructed strictly according to prescribed standards: Collector Mr. Katesariya

Speed ​​breakers must be constructed strictly according to prescribed standards: Collector Mr. Katesariya

सुप्रीम कोर्ट एवं इंडियन रोड कांग्रेस के निर्धारित मानकों के अनुसार ही बनाए जाएं स्पीड ब्रेकर : कलेक्टर श्री कटेसरिया

Speed ​​breakers must be constructed strictly according to prescribed standards: Collector Mr. Katesariya

बिलपांक (चिकलिया) टोल पर 9 के स्थान पर होंगे 12 गेट, तीन दिवस में सीमांकन के निर्देश

ग्रुप स्पीड ब्रेकर के बीच एक मीटर की दूरी का पालन करें, लेबर-जावरा मार्ग की 12 पुलियाओं के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजें

रतलाम 19 नवंबर 2026/ कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने सड़क निर्माण एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्पीड ब्रेकर निर्माण, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्पीड ब्रेकर का निर्माण सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों, इंडियन रोड कांग्रेस (आईआरसी) के निर्धारित मानकों एवं सड़क सुरक्षा नियमों के अनुसार ही किया जाए। स्पीड ब्रेकर स्थानीय मांग अथवा दबाव के आधार पर नहीं, बल्कि निर्धारित तकनीकी एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाए जाएं।

Speed ​​breakers must be constructed strictly according to prescribed standards: Collector Mr. Katesariya

कलेक्टर ने अधिकारियों से पूछा कि स्पीड ब्रेकर निर्धारित नियमों के अनुसार क्यों नहीं बनाए गए। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में सड़क दुर्घटनाओं तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त मांगों के आधार पर अधिक संख्या में स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। इस पर कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नाम पर अनावश्यक ब्रेकर बनाना उचित नहीं है। जिस मार्ग पर एक घंटे में 1000 वाहन गुजरते हैं, वहां अधिक संख्या में ब्रेकर बना दिए गए हैं, जबकि कम यातायात जहां 20 वाहन गुजरने वाले साइड रोड पर आवश्यकतानुसार ब्रेकर नहीं बनाए गए। मुख्य मार्गों पर अनावश्यक ब्रेकर नहीं हों तथा साइड रोड पर आवश्यकता के अनुसार ब्रेकर बनाए जाएं।

Speed ​​breakers must be constructed strictly according to prescribed standards: Collector Mr. Katesariya

ग्रुप स्पीड ब्रेकर के बीच एक मीटर की दूरी अनिवार्य रूप से रखें

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि ग्रुप स्पीड ब्रेकर निर्माण में निर्धारित एक मीटर की दूरी के मानक का पालन किया जाए। ब्रेकरों के बीच एक मीटर का अंतर रखा जाए। उन्होंने कलेक्टर कार्यालय के बाहर बने ग्रुप स्पीड ब्रेकरों को भी निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधारने के निर्देश दिए।

Speed ​​breakers must be constructed strictly according to prescribed standards: Collector Mr. Katesariya

कलेक्टर ने कहा कि अनावश्यक एवं अधिक संख्या में बने स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। तेज गति से आ रहा वाहन जब अचानक ब्रेकर के कारण अपनी गति कम करता है, तो पीछे से आने वाले वाहन के टकराने की आशंका बढ़ जाती है। जिले में इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि स्पीड ब्रेकर की संख्या बढ़ने के बावजूद दुर्घटनाओं एवं मृत्यु की घटनाओं में अपेक्षित कमी नहीं आई है, बल्कि दुर्घटनाओं के स्वरूप में बदलाव आया है। पहले सामने से टक्कर की घटनाएं अधिक होती थीं, जबकि अब पीछे से वाहनों के टकराने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Speed ​​breakers must be constructed strictly according to prescribed standards: Collector Mr. Katesariya

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्पीड ब्रेकर निर्माण एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारियों की जिम्मेदारी केवल अनावश्यक ब्रेकर हटाना ही नहीं, बल्कि साइड रोड पर आवश्यकतानुसार निर्धारित मानकों के अनुसार ब्रेकर बनवाना भी है।

बिलपांक (चिकलिया) टोल पर 9 के स्थान पर होंगे 12 गेट

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने एमपीआरडीसी के एजीएम श्री मानवेंद्र सिंह कनेश को निर्देश दिए कि बिलपांक (चिकलिया) टोल पर वर्तमान में संचालित 9 गेट की संख्या बढ़ाकर 12 की जाए। उन्होंने कहा कि टोल पर वाहनों की लंबी कतारों के कारण आम नागरिकों को परेशानी होती है। गेट की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या में कमी आएगी तथा आवागमन सुगम होगा।

Speed ​​breakers must be constructed strictly according to prescribed standards: Collector Mr. Katesariya

कलेक्टर ने तहसीलदार श्री मनीष जैन को निर्देश दिए कि टोल क्षेत्र में एमपीआरडीसी की उपलब्ध शेष अधिकृत भूमि का तीन दिवस में सीमांकन कराकर एमपीआरडीसी को उपलब्ध कराएं, ताकि गेट की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 करने की आगामी कार्रवाई तत्काल प्रारंभ की जा सके।

लेबर-जावरा मार्ग की 12 पुलियाओं का होगा चौड़ीकरण

Speed ​​breakers must be constructed strictly according to prescribed standards: Collector Mr. Katesariya

कलेक्टर ने एमपीआरडीसी अधिकारियों को लेबर-जावरा मार्ग की 12 सक्रिय पुलियाओं के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर तत्काल भोपाल भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन पुलियाओं के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इनके चौड़ीकरण से सड़क सुरक्षा बेहतर होगी तथा वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

बैठक में सड़क निर्माण एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *