Regional Rise Conclave held for the first time in Ratlam, ministers and top officials busy in arrangements

Regional Rise Conclave held for the first time in Ratlam, ministers and top officials busy in arrangements

Regional Rise Conclave held for the first time in Ratlam, ministers and top officials busy in arrangements

Regional Rise Conclave held for the first time in Ratlam, ministers and top officials busy in arrangements

मुख्यमंत्री डॉ यादव की उपस्थिति में 27 जून को रतलाम में होने वाली रीजनल राइज कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर मंत्री श्री काश्यप ने अधिकारियों की बैठक ली

रतलाम में पहली बार रीजनल राइज कॉन्क्लेव, मंत्री व आलाअधिकारी जुटे व्यवस्था में

कॉन्क्लेव के संबंध में कलेक्टर एसपी सहित संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

रतलाम 20 जून 2025/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में 27 जून को रतलाम में होने वाली रीजनल राइज कॉन्क्लेव की तैयारियों को लेकर विधायक शहर एवं कैबिनेट मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने आज कलेक्टर एसपी सहित संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। शहर में राज्य स्तरीय रीजनल इंडस्ट्रीज, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट(राइज) कॉनक्लेव 27 जून को होना प्रस्तावित है।

तीन सेशन

कॉनक्लेव के संबंध में मंत्री श्री काश्यप ने कलेक्टर श्री राजेश बाथम, एसपी श्री अमित सिंह, एमपीआईडीसी के निदेशक श्री राजेश राठौड़ , एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम शहर एवं प्रभारी कमिश्नर नगर निगम रतलाम श्री अनिल भाना को कॉनक्लेव के सफल आयोजन के संबंध में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अम्बेडकर ग्राउण्ड में होने वाली पार्किग व्यवस्था की जानकारी ली एवं मुख्यमंत्री जी के आगमन के समय यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी के द्वारा उद्योगपतियों /निवेशकों से तीन सेशन में अलग-अलग वन टू वन चर्चा की जाएगी इसके लिए सभी आवश्यक व्यस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हितग्राहियों/लाभार्थियों को ऋण वितरण/हितलाभ वितरण की तैयारी पूर्व से रखे। सफल उद्योगपतियों से भी मुख्यमंत्री जी के द्वारा संवाद किया जाएगा इसके लिए हितग्राहियों की सूची तैयार कर ले।

1500 करोड़ से अधिक निवेश

एमपीआईडीसी के निदेशक श्री राजेश राठौड़ ने बताया कि इस कॉनक्लेव में 2500 से अधिक प्रतिभागी सम्मिलित होगें। इसमें एक लाख पात्र को स्व रोजगार क लिए ऋण वितरण किया जाएगा, 350 करोड़ से अधिक की लागत के 35 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों व क्लस्टर में भवनां का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा, 1500 करोड़ से अधिक निवेश की 50 से अधिक इकाइयों का भूमिपूजन व लोकार्पण होगा।

कॉनक्लेव में 500 से अधिक  उद्यमि

कॉनक्लेव में 500 से अधिक  उद्यमियों को आशय पत्र व भूमि आवंटन किया जाएगा एवं 500 से अधिक युवाओं को आफर लेटर का वितरण होगा। मुख्यमंत्री जी के द्वारा 100 से अधिक लाभार्थियों को लोकमाता देवी अहिल्याबाई प्रशिक्षण कार्यक्रम योजना के तहत अनुदान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *