Ratlam Update News
24 अक्टूबर से 06 नवंबर के बीच फसल विक्रय करने वाले कृषकों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री करेंगे भावान्तर राशि का अंतरण
रतलाम 12 नवम्बर/ सचिव कृषि उपज मंडी समिति रतलाम ने बताया कि सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 24 अक्टूबर से 06 नवंबर के बीच प्रदेश की समस्त मंडी /उपमंडी प्रांगण में सोयाबीन विक्रय करने वाले पात्र कृषकों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से भावान्तर राशि अंतरण का कार्यक्रम देवास जिले में 13 नवम्बर गुरुवार को प्रातः11.30 बजे से किया जाएगा।कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि उपज मंडी समिति रतलाम में किया जाएगा।
Ratlam Update News
जिलें मे पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्ता
रतलाम 12 नवम्बर/ उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया कि वर्तमान में उर्वरक की उपलब्धता सहकारिता एवं निजी में यूरिया क्रमशः 985 मेट्रिक टन एवं 1525 मेट्रिक टन कुल 2510 उपलब्ध है, सहकारिता एवं निजी में डी ए पी क्रमशः 455 मेट्रिक टन एवं 1034 मेट्रिक टन कुल 1489 मेट्रिक टन, एम ओ पी क्रमशः 862 मेट्रिक टन एवं 580मेट्रिक टन कुल 1442 मेट्रिक टन, तथा सहकारिता एवं निजी में एन पी के क्रमशः 3107 मेट्रिक टन एवं 2290 मेट्रिक टन कुल 5397 मेट्रिक टन एवं एस एस पी क्रमशः 5879 मेट्रिक टन एवं 3273 मेट्रिक टन कुल 9152 मेट्रिक टन, उपलब्ध है।
Ratlam Update News
इस तरह जिलें में कुल 19990मेट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है । किसी भी प्रकार की उर्वरक की कमी नहीं है ।
प्राथमिक कृषि साख सेवा सहकारी समिति एवं निजी विक्रेताओं के यहां तथा मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्रो पर उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।किसान भाईयों से अपील की जाती है कि विपणन संघ के गोदामो में, प्राथमिक कृषि साख समितियों में एवं निजी विक्रेताओ के यहां पर्याप्त मात्रा में फास्फोरस युक्तण उर्वरक उपलब्ध है ।
अतः डी.ए.पी. एवं 12:32:16 के साथ उपलब्धातानुसार फॉस्फेरटिक खाद के अन्य वैकल्पिक खादों यथा 16:16:16, 20:20:0:13, 10:26;26, 20:20:0, टी एस पी खाद का उपयोग अपनी फसलो में करें ।
