पद्मश्री लेडी टार्जन जमुना टुडू को 15 अगस्त पर सम्मान
Padma Shri Lady Tarzan Jamuna Tudu, Will be honored on 15 August
लेडी टार्जनष् के नाम से मशहूर पद्मश्री जमुना टुडू किसी परिचय की मोहताज नही है आज फिर से जमुना टुडू सुर्खियों में है, पर्यावरण संरक्षण को संजोये रखेने में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए, इस बार स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है।
यह विशेष आमंत्रण पत्र भारतीय डाक विभाग ने नई दिल्ली से चाकुलिया तक विशेष व्यवस्था के तहत पहुंचाया, पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि जमुना टुडू को 15 अगस्त की शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में होने वाले रात्रिभोज में शामिल होना है।
पेट भरने के लिये जददोजहद करती थीं कभी
Padma Shri Lady Tarzan Jamuna Tudu, Will be honored on 15 August
जमुना टुडू ने एक समय पर दिहाड़ी मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का गुजारा चलाया, उनके पति राजमिस्त्री का काम करते थे, लेकिन, फिर एक समय उन्होंने पर्यावरण की रक्षा को अपना जीवन ध्येय बनाया उन्होंने जंगलों को कटने से बचाने के लिए एक अनूठा अभियान चलाया वे अकेले ही जंगलों में जाकर पेड़ काटने वालों को समझातीं, जनजागरूकता अभियान चलातीं और इस बीच कई बार वन माफियाओं का डटकर विरोध करती थीं। जिससे उनकी जान को खतरा बना रहता था।
वन माफिया कई बार हुए जानलेवा हमला कर चुके
उनके इस जुनून के चलते उन्हें कई बार जानलेवा हमलों का भी सामना करना पड़ा, पेडो की रक्षा सुरक्षा जंगल को सवारने में उन्हे काफि परेशानीयो के बावजूद हार नही मानी और इन सब बातो के कारण उन्हें लेडी टार्जन लोग कहने लगे। इन सब बातो को देखते हुवे भारत सरकार ने उनके इस असाधारण योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।
Padma Shri Lady Tarzan Jamuna Tudu, Will be honored on 15 August
