‘खेले इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ’
Khelo India Samvad – Sports Talk with the PM
युवाओं में खेल भावना, राष्ट्र निर्माण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘खेले इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को
शा.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा स्वामी विवेकानंद शा.वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित होगा कार्यक्रम
रतलाम 25 अगस्त 2026/ प्राचार्य स्वामी विवेकानन्द शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम डॉ सतीश माहेश्वरी ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस वर्ष 27 अगस्त 2026 को विशेष कार्यक्रम शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय तथा स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।
जिसमें MY Bharat के स्वयंसेवक, युवा एवं स्थानीय खिलाड़ी सहभागिता करेंगे तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संवाद से जुड़ेंगे।
Khelo India Samvad – Sports Talk with the PM
इस अवसर पर देश के युवाओं में खेल भावना, राष्ट्र निर्माण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘खेले इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देशभर के युवाओं एवं खिलाड़ियों से सीधे संवाद करेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के लगभग 1600 से अधिक स्थानों पर उपस्थित लाखों युवाओं एवं खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे।
Khelo India Samvad – Sports Talk with the PM
कार्यक्रम के दौरान पिछले 12 वर्षों में देश के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर में आए बदलावों और भारत के उभरते खेल परिवेश पर विशेष चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संवाद के पश्चात लगभग 15 मिनट का विशेष संवाद सत्र भी आयोजित होगा, जिसमें MY Bharat स्वयंसेवक एवं स्थानीय खिलाड़ी अपने अनुभव, विचार एवं सुझाव साझा करेंगे।
Khelo India Samvad – Sports Talk with the PM
यह आयोजन रतलाम जिले के युवाओं एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के संवाद से जोड़ने, खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण विकसित करने तथा नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
