तेज रफतार का कहर दिल्ली-मुंबई 8 लेन सडक हादसा रतलाम
Havoc caused by high speed: Accident on the 8-lane Delhi-Mumbai highway in Ratlam
ब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी कार, मुखिया की मौत; पत्नी और दो बेटे गंभीर
रतलाम, 17 नवंबर (The Times Of Post )
दिल्ली-मुंबई 8-लेन एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
मुंबई से कानपुर जा रहे एक परिवार की तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर ब्रिज से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में परिवार के मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Havoc caused by high speed: Accident on the 8-lane Delhi-Mumbai highway in Ratlam
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5:30 बजे शिवगढ़ थाना क्षेत्र के वालारुंडी के पास हुआ। होंडा सिटी कार (क्रमांक MH 34 AT 8414) तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर व लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे ब्रिज से नीचे जा गिरी।
हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस पूरी दुर्घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार बेकाबू होकर ब्रिज से नीचे गिरती नजर आ रही है।
Havoc caused by high speed: Accident on the 8-lane Delhi-Mumbai highway in Ratlam
