नेपाल विरोध प्रदर्शन ने भारत से लगी भैरहवा सीमा पर कर्फ्यू लगाया
Curfew imposed on Bhairahawa border with India due to protests in Nepal
केपी ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर नेपाल में विरोध प्रदर्शन चरम पर है जिसे देखते हुवे शांति के लिये भारत की सीमा पर कर्फयू लगाया गया है।
नेपाल विरोध प्रदर्शन विपक्ष ने प्रधानमंत्री केपी ओली के इस्तीफे की मांग की, विरोध काठमांडू से आगे बढ़ा
नेपाल में विरोध प्रदर्शन भारत से लगी भैरहवा सीमा पर कर्फ्यू लगा
बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच नेपाल ने भारत से लगी भैरहवा सीमा पर कर्फ्यू लगा दिया है।
तराई क्षेत्र के कई शहरों में प्रदर्शन फैलता जा रहा हैं और प्रदर्शनकारी बदलाव की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए जिससे स्थिति को काबु पाने में दिक्कतो का सामना करना पड रहा हैं।

लुंबिनी जिले में भैरहवा सीमा पर कर्फ्यू अशांति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है।
नेपाल विरोध प्रदर्शन नेपाल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नेपाल में हुई मौतों की निंदा की है।
नेपाल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और राजनीतिक भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग के कारण प्रदर्शनकारियों की मौत को लेकर निंदा की है।
नेपाल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कहा, पुलिस, सरकार प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर रही है, जीसमें हवाई फायरिंग, रबर की गोलियां, तो कभी लाठियो के साथ तेज पानी की बौछारें कर रही है।
Curfew imposed on Bhairahawa border with India due to protests in Nepal

नेपाल विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ हुई झड़पों में 16 प्रदर्शनकारियों की मौत व 42 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
सोमवार को हजारों युवाओ ने काठमांडू की सड़कों पर मार्च निकाला और सरकार द्वारा 26 लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का विरोध किया।
जनरेशन जेड के नेतृत्व में हुए इन प्रदर्शनों में ब्लैकआउट के प्रति गुस्सा और देश में हुवे व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर चहू और निराशा झलक रही थी।
