A bio-pharma park will be established in the Ratlam Investment Region, covering an area of ​​453 hectares.

a park will be established in the Ratlam Investment Region, covering an area of ​​453 hectares.

रतलाम इन्वेस्टमेंट रीजन में 453 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो.फार्मा पार्क स्थापित होगा

A bio-pharma park will be established in the Ratlam Investment Region, covering an area of ​​453 hectares.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गांधीसागर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित, प्रेस संवाद से साझा की जानकारी

विकास और जनकल्याण के कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी

प्रदेश में औद्योगिक निवेश को मिलेगी गति, लाखों रोजगार के अवसर सृजित होंगे

मंदसौर, रतलाम, धार सहित कई जिलों को मिली विकास परियोजनाओं की सौगात

a park will be established in the Ratlam Investment Region, covering an area of ​​453 hectares.

रतलाम 18 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंदसौर जिले के गांधीसागर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास को गति देने, निवेश को प्रोत्साहित करने,  रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद द्वारा विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं, अनुसंधान केंद्रों, ऊर्जा परियोजनाओं, शिक्षा स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधारों से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई।

निवेश और रोजगार के क्षेत्र में बड़े फैसले

A bio-pharma park will be established in the Ratlam Investment Region, covering an area of ​​453 hectares.

मंत्रिपरिषद ने मंदसौर जिले के बसई गांव में 178 हेक्टेयर क्षेत्र में एग्रो पार्क विकसित करने की स्वीकृति दी। इस परियोजना से लगभग 3 हजार 200 करोड़ रुपये का निवेश और 14 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

a park will be established in the Ratlam Investment Region

भारत सरकार की भव्य योजना के अंतर्गत मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के कुरलासी गांव में 3 हजार 500 एकड़ भूमि पर केमिकल पार्क की स्थापना को मंजूरी दी गई। इससे लगभग 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश तथा एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

A bio-pharma park will be established in the Ratlam Investment Region, covering an area of ​​453 hectares.

रतलाम इन्वेस्टमेंट रीजन में 453 हेक्टेयर क्षेत्र में बायो-फार्मा पार्क स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। इससे लगभग 18 हजार करोड़ रुपये का निवेश आएगा और 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। धार जिले के ग्राम भैंसोला में 341.10 हेक्टेयर क्षेत्र में वस्त्र एवं संबंधित उद्योग पार्क विकसित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज को मंजूरी दी गई। इससे 6 हजार 150 करोड़ रुपये का निवेश और 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

A bio-pharma park will be established in the Ratlam Investment Region, covering an area of ​​453 hectares.

उज्जैन में 237 करोड़ रुपये की लागत से 100 एकड़ भूमि पर डीप-टेक अनुसंधान एवं नवाचार पार्क स्थापित किया जाएगा। इसमें अंतरिक्ष विज्ञान कृषि तकनीक और नई प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। ग्वालियर के साडा क्षेत्र के तालपुरा और कुलैथ में 182.289 हेक्टेयर भूमि पर टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के द्वितीय चरण को मंजूरी दी गई। पांढुर्णा में मल्टी प्रोडक्ट औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

A bio-pharma park will be established in the Ratlam Investment Region, covering an area of ​​453 hectares.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *