दो बच्चों की शर्त समाप्त करने का निर्णय
सरकारी नौकरी में दो बच्चों की शर्त समाप्त करने का निर्णय
मंत्रिपरिषद ने सरकारी नौकरी में दो बच्चों की शर्त समाप्त करने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिया। भारत एवं मध्यप्रदेश में प्रजनन दर में आई कमी को देखते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम 1961 के उपनियम (6) तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 22 में उल्लेखित स्पष्टीकरण
ऊर्जा पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ाव

ओंकारेश्वर में फ्लोटिंग सौर परियोजना के द्वितीय चरण में 800 मेगावॉट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली तथा 200 मेगावॉट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उज्जैन के नौलखी आरक्षित वन क्षेत्र में 210 हेक्टेयर भूमि पर 855 करोड़ रुपये की लागत से फॉरेस्ट जू एवं रेस्क्यू सेंटर स्थापित किया जाएगा। इससे लगभग 6 हजार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
नशे के मामलों के त्वरित निराकरण के लिए विशेष न्यायालय
सरकारी नौकरी में दो बच्चों की शर्त समाप्त करने का निर्णय
नशे की तस्करी और अवैध कारोबार से जुड़े मामलों के त्वरित निराकरण के लिए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रदेश के छह जिलों इंदौर, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, भोपाल एवं रीवा में विशेष न्यायालयों की स्थापना को मंजूरी दी गई।
मुरैना में स्थापित होगा विश्वविद्यालय
मंत्रिपरिषद ने मुरैना जिले में श्री राधे विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दी है। यह विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2027-28 से प्रारंभ किया जाएगा।
सरकारी नौकरी में दो बच्चों की शर्त समाप्त करने का निर्णय
