राकेश सकलेचा को जान मारने की धमकी पहले भी हो चुका ऐसा वाकया
Rakesh Saklecha Businessman has received death threats before
रतलाम, 25 अगस्त। शहर रतलाम का जाना माना नाम व्यापारी, सराफा बाजार के प्रमुख कारोबारी राकेश सकलेचा को फोन के व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी देने और गालियां देने का मामला सामने आया है।
राकेश सकलेचा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनेक धाराओं में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
रतलाम घास बाजार निवासी फरियादी श्री सकलेचा के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की है। रात लगभग 10-16 बजे व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात वॉइस कॉल आया, लेकिन उस वक्त वह उसे रिसीव नहीं कर सके। इसके ठीक दो मिनट बाद 10-18 बजे आरोपी नितेश (उर्फ पिंकू मिर्ची) के नंबर से लगातार 10 वॉइस मैसेज प्राप्त हुए।
Rakesh Saklecha Businessman has received death threats before
जीसे देखने सुनने पर फरियादी के होश उड गये वाॅइस मैसेज में जान से खत्म करने की धमकी के साथ अश्लील फोटो इत्यादी भी सेंड किये गये थे। राकेश सकलेचा ने मामला गंभीर मानते हुवे तत्काल पुलिस रिपोर्ट दर्ज करवाई।
मैसेज के जरीये गालियां देकर मैसेज को आल डिलीट किए अपराधी ने
जब कारोबारी सकलेचा ने प्राप्त वॉइस रिकॉर्डिंग सुनी, तो उसमें आरोपी नितेश उन्हें न सिर्फ जान से मारने की खुलेआम वाईस के मार्फत धमकी दे रहा था, इतना ही नही बल्कि मां-बहन की बेहद अश्लील व भद्दी गालियां भी दी जा रही थी।
गालियां और धमकियां देने के कुछ ही समय बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से व्हाट्सएप का डिलीट फॉर एवरीवन फीचर इस्तेमाल कर वे सभी वॉइस मैसेज डिलीट कर दिए।
Rakesh Saklecha Businessman has received death threats before
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना से डरे व सहमे कारोबारी ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी नितेश उर्फ पिंकू मिर्ची के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस साइबर सेल की मदद से डिलीट किए गए वॉइस मैसेज के तकनीकी साक्ष्य जुटाने और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है। इससे पुर्व भी राकेश सकलेचा को इस प्रकार के धमकी भरे वाक्या पुर्व में हो चुके है।
