कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

रतलाम 15 अगस्त 2026/ 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों, सेवा भावना एवं जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित एवं सुशासन के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

समारोह में अपर कलेक्टर श्री बृजेंद्र रावत, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी तथा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *