रतलाम के पास राजधानी में आग, यात्रियों बचाई जान
Rajdhani Express catches fire near Ratlam, passengers save their lives
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान सीमा में प्रवेश से पहले एसी कोच बी-1 में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि प्रभावित कोच में करीब 68 यात्री सवार थे।

रतलाम त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार तड़के अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र में लूणी रीछा और विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोगों ने जान बचाने के लिए कोच से छलांग लगा दी। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Rajdhani Express catches fire near Ratlam, passengers save their lives
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12431) रात करीब 3:45 बजे रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला स्टॉप कोटा जंक्शन था, लेकिन राजस्थान सीमा में प्रवेश से पहले एसी कोच बी-1 में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि प्रभावित कोच में करीब 68 यात्री सवार थे।
Rajdhani Express catches fire near Ratlam, passengers save their lives
घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल ट्रेन का बिजली कनेक्शन बंद कर प्रभावित कोच को अलग किया। वहीं एहतियात के तौर पर दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रैफिक अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
Rajdhani Express catches fire near Ratlam, passengers save their lives हालांकि घटना स्थल कोटा रेल मंडल क्षेत्र में आता है, लेकिन नजदीक होने के कारण रतलाम मंडल के डीआरएम अश्विनी कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रेलवे द्वारा राहत एवं बचाव कार्य के लिए दुर्घटना राहत ट्रेन और टॉवर वैगन भी भेजी गई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
