राजस्व संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण 31 मई तक

राजस्व संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण 31 मई तक

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

राजस्व संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण 31 मई तक

रतलाम 16 मई/ कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को एस डी आर एफ की टीम के साथ शासकीय एवं निजी अस्पतालों, सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, मैरिज गार्डन, कारीगरो की दुकानों एवं फटाका दुकानों में फायर ऑडिट करवाने के निर्देश दिए । सभी राजस्व अधिकारी गेहूं उपार्जन एवं परिवहन पर निगरानी रखे।

राजस्व संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण 31 मई तक

बैठक में कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को मार्च माह तक के राजस्व न्यायालय में लंबित सीमांकन, नामान्तरण एवं बंटवारे के प्रकरणों मे त्वरित आदेश पारित कर उनका निराकरण 31 मई तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व संबंधित प्रकरणो के लिए लोक सेवा केन्द्र पर ही किसान को आवेदन करने के लिए प्रेरित करे एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करे।

लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से दी जाने वाली  सेवाओ  का व्यापक प्रचार-प्रसार करे, अभिलेख सुधार, नक्शा सुधार करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही  करे। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण समयसीमा में करने के निर्देश दिए।

राजस्व संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण 31 मई तक

बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम रतलाम ग्रामीण श्री विवेक सोनकर, एसडीएम जावरा श्री सुनील जायसवाल, एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित, एसडीएम  सैलाना श्री तरुण जैन,  एसडीएम आलोट श्रीमती रचना शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय शर्मा, श्रीमती राधा महंत  सहित समस्त तहसीलदार , नायब तहसीलदार  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *