पोषण पखवाड़ा: आंगनवाड़ी में माता-पिता से संवाद

पोषण पखवाड़ा: आंगनवाड़ी में माता-पिता से संवाद

पोषण पखवाड़ा: आंगनवाड़ी में माता-पिता से संवाद, बच्चों के समग्र विकास की दी जानकारी

पोषण पखवाड़ा: आंगनवाड़ी में माता-पिता से संवाद

रतलाम शहरी -1 परियोजना महिला एवं बाल विकास विभाग, रतलाम द्वारा पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को परियोजना रतलाम शहरी 1 के सेक्टर बजरंग नगर आंगनवाड़ी केंद्र( सुन्दर लाल कि चाल ) में माता-पिता के लिए ईसीसीई (प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा) और प्रारंभिक देखभाल विषय पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मिशन नीव कार्यक्रम कि जिला समन्वयक टीना कटारिया ने बताया की महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक श्री राजेश मेहरा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधोलिया के मार्गदर्शन में मिशन नीव कार्यक्रम अंतर्गत प्रारंभिक मस्तिष्क विकास थीम के अंतर्गत माता-पिता के लिए ईसीसीई एवं प्रारम्भिक देखभाल सत्र आयोजित किया गया।

पोषण पखवाड़ा: आंगनवाड़ी में माता-पिता से संवाद

कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी चेतना गेहलोत के नेतृत्व मे पर्यवेक्षक हेमलता गेहलोत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वर्षा बोरासी एवं सहायिका नंदिनी बोरासी की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान उपस्थित माता-पिता से संवाद करते हुए बताया गया कि बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण और शिक्षा दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

पोषण पखवाड़ा: आंगनवाड़ी में माता-पिता से संवाद

सत्र में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि माता-पिता ही बच्चों के प्रथम शिक्षक होते हैं, इसलिए उनके द्वारा दी गई प्रारंभिक सीख बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही बताया गया कि बच्चों के जीवन के पहले 6 वर्ष अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, जिनका प्रभाव उनके पूरे जीवन पर पड़ता है।
पोषण पखवाड़ा: आंगनवाड़ी में माता-पिता से संवाद

कार्यक्रम के दौरान माता-पिता को बच्चों की स्नेहपूर्ण देखभाल, सुरक्षा, खेल-खेल में शिक्षा, पोषण एवं समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें बच्चों के विकास में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *