डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती

डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप और प्रदीप उपाध्याय ने किया माल्यार्पण

डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती

रतलाम 14 अप्रैल 2026 / संविधान निर्माता डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती मंगलवार को रतलाम उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी ने इस मौके पर छत्रीपुल स्थित अम्बेडकर सर्कल मे माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व मे डा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण पश्चात् अम्बेडकर सर्कल बाबा साहब अमर रहे और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने जय भीम की गूंज भी की।

डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती

अम्बेडकर जयंती पर कैबिनेट मंत्री काश्यप  ने जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय को छाछ प्रदान कर उसका वितरण प्रारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि डा अम्बेडकर का योगदान अतुलनीय है। डॉ. अम्बेडकर केवल एक समुदाय के नेता नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के मार्गदर्शक थे। उनके द्वारा निर्मित संविधान ही आज हमारे लोकतंत्र की शक्ति है। उनके पदचिन्हों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती

जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने डॉ. अम्बेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, उज्जैन जिला प्रभारी बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल , पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सोनु यादव, प्रहलाद राठौर, अनिता कटारिया जुबीन जैन, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी,  जिला मंत्री राजेन्द्र पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी,

सह प्रभारी निलेश बाफना, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार, मधु पटेल, प्रवीण सोनी, सुदीप पटेल, भगत सिंह भदौरिया, विनोद यादव, रामकल्याणें, प्रभु सोलंकी, मधु शिरोडकर, मोहित तोमर, करण वशिष्ठ , सुरेन्द्र सिंह भाटी, यशवंत भाऊ आदि मौजूद रहे।

डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top