3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी, 2 बार विश्व रिकॉर्ड,शिव तांडव स्तोत्रम
उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने “शिव तांडव स्तोत्रम” सुनकर आशीर्वाद स्वरूप दी नकद राशि
रतलाम 03, मई : एक सिद्ध कलाकार के घर में उसकी महज 3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी भी 1 अनूठी कला के क्षेत्र में पारंगत होकर 2-2 बार विश्व रिकॉर्ड हासिल कर लें,तो उसे मां सरस्वती जी का आशीर्वाद ही माना जाएगा। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के 28 वर्षीय नरेन्द्र सोनी काष्ठ शिल्प में पारंगत हैं और विभिन्न प्रकार की हस्त निर्मित कलाकृतियां को निर्मित करते हैं।
3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी, 2 बार विश्व रिकॉर्ड,शिव तांडव स्तोत्रम उनके हाथों बनी कलाकृतियां देखकर लोग अचरज में पड़ जाते हैं, क्योकि जो रचना नरेंद्र सोनी तैयार करते हैं वह मुंह से बोलती लगती हैं। छोटी सी उम्र में नरेन्द्र ने जो महारथ हासिल की, उससे कई गुना ज्यादा उनकी नन्हीं बेटी झानवी ने महारथ हासिल करते हुए महज 8 महीने में 2 बार विश्व रिकॉर्ड बनाकर ना सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया, वरन शहर और प्रदेश-भर में ख्याति अर्जित कर रही है।
3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी, 2 बार विश्व रिकॉर्ड,शिव तांडव स्तोत्रम
झानवी ने 1 सितंबर को महज 2 मिनट 40 सेकेंड में सम्पूर्ण हनुमान चालीसा पाठ बगैर रुके करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसका श्रेय उसकी दादी श्रीमती उर्मिला देवी सोनी के अथक प्रयासों को जाता है, जिससे झानवी ने पहला रिकॉर्ड द लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, द वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड अर्जित कर प्रदेश-भर में ख्याति प्राप्त की थी। इस नन्ही परी का कला प्रदर्शन भला कहां रुकना था, अब अपनी मां जया सोनी के पदचिन्हों पर चलते-चलते नन्हीं झानवी ने वह कर दिखाया, जो बड़े से बड़ा विद्वान भी बमुश्किल ही कर सकते हैं।
3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी, 2 बार विश्व रिकॉर्ड,शिव तांडव स्तोत्रम
ये है “ शिव तांडव स्तोत्रम” का पाठ , जिसका उच्चारण करने में अच्छे-अच्छे विद्वानों के पसीने छूट जाते हैं, उसे झानवी की मां जया सोनी ने महज 2 महीने में कंठस्थ स्मरण करा दिया। झानवी ने जब विश्व रिकॉर्ड टीम के समझ “शिव तांडव स्तोत्रम”का पाठ बगैर अटके सुनाया, तो सबने दांतों तले उंगली को दबा ली। इसके बाद वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड से नन्हीं सी बीटिया झानवी को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके भोपाल स्थित निवास पर तीनों रिकॉर्ड प्रदान करते हुए सराहना की और आशीर्वाद दिया।
3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी, 2 बार विश्व रिकॉर्ड,शिव तांडव स्तोत्रम इसके साथ-साथ झानवी की इस विशिष्ट उपलब्धि से प्रभावित होकर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने उसे अपनी गोद में बिठाकर दुलार करते हुए नकद राशि प्रदान करते हुए आशीर्वाद दिया। इस दौरान झानवी के पिता नरेंद्र सोनी, मां जया सोनी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी,
3 वर्ष 11 माह वर्ष की बेटी, 2 बार विश्व रिकॉर्ड,शिव तांडव स्तोत्रम समाजसेवी एवं वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड के ज्यूरी मेंबर शैलेन्द्र सिंह सिसौदिया तथा आज हम आ गए सोशल मीडिया पेज के मीडिया प्रभारी हर्ष जैन, श्रेया पालीवाल, कमलेश विश्वकर्मा, अजय सिंह मौजूद रहे। जल्द ही झानवी को इतनी उपलब्धियों से प्रभावित होकर लिम्का बुक की और से भी वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रदान किए जाने की संभावना है ।
