21 मप्र बटालियन एनसीसी  द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

21 मप्र बटालियन एनसीसी  द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

21 मप्र बटालियन एनसीसी राज्य निदेशक  राष्ट्रीय अपराध जाॅच ब्यूरो (एनजीओ) श्री राजेश सुराणा के द्वारा कैडेटस को दिया गया साइबर अपराध पर व्याख्यान

21 मप्र बटालियन एनसीसी  द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रतलाम 16 मई/  21 मप्र बटालियन एनसीसी रतलाम द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर  11 मई  से 20 मई  तक शासकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सैलाना में आयोजित किया जा रहा है ।

शिविर में कमान अधिकारी कर्नल राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत के निर्देशन में प्रतिदिन प्रातः सैन्य विषय के प्रशिक्षण अंतर्गत शस्त्र प्रशिक्षण, फायरिंग, नेविगेशन, टेन्ट पिंचिंग, कवायद, मैप रीडिंग इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है इसी के साथ-साथ ही प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के मोटिवेशनल एवं सुरक्षात्मक विषयो पर व्याख्यान कैडेटस को दिए जा रहे है।

21 मप्र बटालियन एनसीसी  द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

इसी कढी में सामाजिक सुरक्षा तथा साइबर अपराध पर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मंदसौर से आए राज्य निदेशक, राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो (एनजीओ) श्री राजेश सुराणा  द्वारा कैडेट्स को साइबर अपराध के विभिन्न तरीके व उनसे बचाव के लिए रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

21 मप्र बटालियन एनसीसी  द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

श्री सुराणा द्वारा यह भी बताया गया कि आप अनजाने ईमेल, व्हाट्सएप वीडियो कॉल, व्हाट्सएप संदेश, लुभावने प्रलोभन वाले संदेशो व काल पर प्रतिक्रिया न करे । उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि आप किसी तरह साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसते है तो तत्काल आप अपने परिवार के सदस्यों को इससे अवगत कराएं और अनिवार्य रूप से साइबर सुरक्षा हेतु नम्बर 1930 में शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया,

21 मप्र बटालियन एनसीसी  द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

जिससे साइबर अपराधी आपको ब्लैकमेल नही कर सकेगा और अपराधी के पकडे जाने की संभावना शत प्रतिशत हो जावेगी। श्री सुराणा द्वारा कार्यक्रम के अंत में किसी भी ऑनलाइन गेम न खेलने तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान मेजर डाॅ गोपाल भूरिया, लेफ्टिनेंट विजेन्द्र सोंलंकी, सी/ओ डाॅ विजयसिंह पुरावत, एफ/ओ  जाकिर खान, एफ/ओ रेमसिंह डामोर, एस/ओ रीता माहेश्वरी, एस/ओ हरीश कुमार परिहार, एस/ओ कंवलजीत सिंह गंभीर, एस/ओ गौरव चैहान सहित पीआई स्टाॅफ तथा कार्यालयीन स्टाॅफ उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *