सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान

सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान

सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान

सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान

रतलाम 1 अक्‍टूबर 2026/ भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम एवं सामाजिक न्याय विभाग जिला रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता का ध्यान रखते हुए सभी समाज के 90 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों का सम्मान किया गया।

सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान

कार्यक्रम में महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, एडीएम श्री बृजेंद्र रावत, रेडक्रॉस से श्री मनीष रावल, एल्डरमैन श्री हेमंत राहोरी, रेडक्रॉस चेयरमैन श्री प्रितेश गादिया, सामाजिक न्याय उपसंचालक श्रीमती संध्या शर्मा सहित बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। अतिथि द्वारा उदभोदन में कहा गया कि रेडक्रॉस एवं सामाजिक न्याय विभाग दोनों ही मानवता के लिए कार्य करते हैं। विगत कई वर्षों से सतत समाज के बीच में कार्य करते हुए नए आयाम स्थापित किए गए है।

सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान

वृद्धजन दिवस पर वृद्ध जनों का स्वागत कर भारत की संस्कृति को पुनः रतलाम की माटी पर दर्शाया गया।  वृद्ध जनों में 80 से अधिक वृद्धि जनों का स्वागत किया गया। जिसमें वृद्ध आश्रम के 16 वृद्ध जन एवं अन्य समाज जनों में से वृद्ध जन पधारे और सामाजिक समरसता का भाव दिखा।

वृद्ध जनों का शॉल माला अभिनंदन पत्र देकर अभिनंदन मंचासीन अतिथि एवं रेड क्रॉस के संचालक मंडल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों तथा सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी वृद्धजनों का अभिनंदन किया और उन्हें प्रतीक स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किए।

सामाजिक न्याय एवं रेड क्रॉस ने किया सामाजिक समरसता के साथ वृद्धजनों का सम्मान

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद एवं अन्य संस्थाओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।  साथ ही नशा मुक्ति रैली का शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील पारीक ने किया, आभार अशोक जैन ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *