शीतलहर से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

शीतलहर से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

बुजुर्गों, बच्चों एवं नवजात शिशुओं का रखें विशेष ध्यान

शीतलहर से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

ठंड से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें

रतलाम 27 नवंबर 2026/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण वाडिवा  ने बताया कि शीतलहर का प्रभाव सामान्यतः दिसंबर एवं जनवरी माह में अधिक रहता है। कई बार इसका प्रभाव नवंबर से फरवरी तक भी बना रहता है। शीतलहर के कारण जनसामान्य को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। समय रहते सावधानियां एवं आवश्यक बचाव के उपाय अपनाकर शीतलहर के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है।

शीतलहर से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में जब ठंडी हवाएं तेजी से चलती हैं और तापमान में अचानक गिरावट आती है, तो इस स्थिति को शीतलहर कहा जाता है। शीतलहर के दौरान शरीर का तापमान सामान्य से कम होने तथा सर्दी, खांसी, जुकाम एवं फ्लू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

शीतलहर से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

सीएमएचओ डॉ. किरण वाडिवा ने नागरिकों से अपील की है कि स्थानीय मौसम पूर्वानुमान एवं शीतलहर संबंधी जानकारी के लिए रेडियो, टेलीविजन एवं समाचार पत्रों के माध्यम से जारी सूचनाओं का नियमित रूप से अनुसरण करें। ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। दस्ताने, टोपी, मफलर, मोजे एवं जूतों का उपयोग करें। चुस्त कपड़ों के स्थान पर हल्के एवं ढीले-ढाले कपड़े पहनें, ताकि शरीर में रक्त संचार सामान्य बना रहे।

शीतलहर से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

उन्होंने कहा कि शीतलहर के दौरान यथासंभव घर के अंदर ही रहें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें। पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक भोजन ग्रहण करें। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए विटामिन-सी युक्त फल एवं सब्जियों का सेवन करें तथा नियमित रूप से गर्म पेय पदार्थ लेते रहें। शीतलहर के दौरान बुजुर्गों, नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है, क्योंकि ठंड का प्रभाव उन पर अधिक पड़ सकता है। उन्हें गर्म कपड़े, टोपी, मफलर, मोजे एवं स्वेटर पहनाकर रखें। आवश्यकता के अनुसार कमरे में रूम हीटर का उपयोग करें, लेकिन हीटर चलाते समय पर्याप्त वायु निकासी की व्यवस्था अवश्य रखें।

शीतलहर से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

सीएमएचओ डॉ. वाडिवा ने कहा कि शीतलहर के दौरान फ्लू, सर्दी, खांसी एवं जुकाम जैसे लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से परामर्श लें। शरीर का तापमान सामान्य से कम होना, लगातार कंपकंपी आना, याददाश्त प्रभावित होना, बेहोशी या मूर्छा की स्थिति तथा बोलने में लड़खड़ाहट जैसे लक्षण हाइपोथर्मिया (अल्पताप) के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता प्राप्त करें।

शीतलहर से बचाव के लिए बरतें सावधानियां

अत्यधिक ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने से त्वचा कठोर एवं सुन्न हो सकती है। हाथ-पैर की उंगलियों, नाक एवं कान पर लालिमा या फफोले भी हो सकते हैं। ठंड से प्रभावित अंगों की मालिश करने से बचें, क्योंकि इससे नुकसान बढ़ सकता है।

सीएमएचओ डॉ वाडिवा ने नागरिकों से अपील की है कि शीतलहर के दौरान स्वयं एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा शासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *