लगभग ₹12,00,000/- चोरी की कबूल

लगभग ₹12,00,000/- चोरी की कबूल

आरोपी के कब्जे से आभूषण और मोबाइल जब्त

लगभग ₹12,00,000/- चोरी की कबूल

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया संदिग्ध का सूरज

रतलाम, अष्टापद कॉलोनी में डॉक्टर परिवार के यहां से सूरज सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गया। रिपोर्ट के पश्चात पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध नजर आया। सूरज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आभूषण व मोबाइल जब्त किए है पूछताछ में चोरी की कबूल

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार

लगभग ₹12,00,000/- चोरी की कबूल

पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लाख रुपए से अधिक की चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, सीएसपी अजय सारवान, थाना प्रभारी गायत्री सोनी मौजूद थे। 

यह हुआ था अष्टापद कॉलोनी में

फरियादी पुनमचंद पिता स्व. भोगजी खराड़ी भील, (61) निवासी ग्राम सेमलखेड़ा थाना सरवन, हाल मुकाम अष्टापक कॉलोनी सफायर स्कूल के पास बरवड़ रतलाम द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर 16 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात बदमाश द्वारा उसके घर से सोने का हार, कान के सोने के लोंग, सोने की बोर, तीन मोबाइल फोन एवं नगदी लगभग ₹30,000/- चोरी कर ली गई है।

जावरा में पदस्थ डॉक्टर शंकर लाल खराड़ी के मकान का मुहूर्त था। सभी लोग थक गए थे इसलिए सो गए थे। ऐसे में कोई आभूषण से भरा बैग लेकर फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 468/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विशेष टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध सूरज

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। तकनीकी विश्लेषण एवं सतत निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सूरज उर्फ सुरेश (22)पिता अमरसिंह चारेल निवासी सिमलावदा थाना बिलपांक, हाल मुकाम छत्रीपुल रतलाम के रूप में की गई। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया। 

यह मिला आरोपी के कब्जे से

1 विवो कंपनी का मोबाइल 1 ओप्पो कंपनी का मोबाइल

1 सैमसंग मोबाइल 1 अन्य मोबाइल फोन

सोने का हार कान के सोने के लोंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *