रतलाम में हरतालिका तीज पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, रातभर भजन-कीर्तन

रतलाम में हरतालिका तीज पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, रातभर भजन-कीर्तन

रतलाम में हरतालिका तीज

रतलाम में हरतालिका तीज पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, रातभर भजन-कीर्तन

रतलाम, 15 सितंबर 2026। हरतालिका तीज का पर्व रतलाम में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। व्रतधारी महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा आरती कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

पर्व के अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पांच बार पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद रातभर भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन किया गया। महिलाओं ने शिव-पार्वती के भजनों के साथ पूरी रात भक्तिमय वातावरण में जागरण किया।

रतलाम में हरतालिका तीज रातभर भजन-कीर्तन

सुबह करीब 5 बजे व्रत की पूर्णाहुति पूजा-अर्चना और आरती के साथ की गई। इसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार व्रत का समापन किया।

हरतालिका तीज के दौरान महिलाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूजा स्थल को फूलों, दीपों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान एवं श्रृंगार के साथ पर्व में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *