दिनांक: 19 अक्टूबर 2026 | रिपोर्ट: राजेश वासनवाल
मां कालिका के दरबार में भक्ति का महासंगम, सुबह 4 बजे से उमड़ी बालिकाओं और श्रद्धालुओं की भीड़
पारंपरिक वेशभूषा में हजारों महिलाओं-बालिकाओं ने किया गरबा रास, नवदुर्गा और भारत माता के स्वरूप ने मोहा मन
रतलाम। शहर के प्रसिद्ध मां कालिका माता मंदिर परिसर में सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को गरबा रास और मां भगवती की आराधना का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर में बालिकाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मां कालिका के दर्शन के लिए श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ और उत्साह का माहौल बना रहा। मां के दर्शन और भक्ति के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा था।
पारंपरिक वेशभूषा में गरबा, भक्ति के रंग में रंगा कालिका माता प्रांगण

मां कालिका माता मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं और डांडिया-गरबा रास कर मां दुर्गा की आराधना की। ढोल की थाप, डांडिया की खनक और गरबा की लय-ताल के बीच पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। अबीर-गुलाल के रंगों ने आयोजन की छटा को और आकर्षक बना दिया।
मां कालिका के दरबार में भक्ति का महासंगम, सुबह 4 बजे से उमड़ी बालिकाओं और श्रद्धालुओं की भीड़
इस दौरान अनेक बालिकाएं नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों में सजकर पहुंचीं, जबकि कुछ बालिकाओं ने भारत माता का रूप धारण कर देश की आन, बान और शान का संदेश दिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और बालिकाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

हाथ में खड्ग लेकर कालिका स्वरूप में गरबा करती दिखीं बालिकाएं
आयोजन का विशेष आकर्षण मां कालिका और मां दुर्गा के स्वरूप में सजी बालिकाएं रहीं। कालिका स्वरूप धारण किए बालिका हाथ में खड्ग और तलवार लेकर गरबा करती दिखाई दी। वहीं, दुर्गा स्वरूप में सजी बालिकाओं की भाव-भंगिमाओं और जोश ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो मां भगवती की शक्ति और भक्ति साकार होकर मंदिर प्रांगण में उतर आई हो।
गरबा रास के दौरान रंग, गुलाल, जयकारों और पारंपरिक नृत्य की छटा ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का सुंदर परिचय दिया।
मंदिर प्रशासन ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार
कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद मां कालिका माता मंदिर प्रशासन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।
सुबह 4 बजे से शुरू हुई श्रद्धालुओं की आवाजाही, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें और गरबा रास में उमड़ा उत्साह मां कालिका के प्रति लोगों की अटूट आस्था को दर्शाता रहा।
मां कालिका के दरबार में भक्ति का महासंगम, सुबह 4 बजे से उमड़ी बालिकाओं और श्रद्धालुओं की भीड़
