महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान

महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान

मध्यप्रदेश का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है, 

महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान

राजा भोज ने मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, प्रदेश आगे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेगा : कलेक्टर श्री कटेसरिया

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर गुलाब चक्कर में हुआ जिला स्तरीय समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

रतलाम 1 नवंबर 2026/ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को रतलाम के गुलाब चक्कर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन एवं मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं : सांसद श्रीमती चौहान

इस अवसर पर सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश का पहले का और वर्तमान का परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है। आज प्रदेश कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। महिलाएं पंच से लेकर सरपंच तक तथा नौकरी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और किसी पर निर्भर नहीं हैं। बच्चे शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मंगोलिया यात्रा का अनुभव साझा करते हुए बताया कि वहां बड़ी संख्या में महिलाएं वाहन चलाती हैं, जो सराहनीय है।

महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की नदियां उद्योग, सिंचाई और पेयजल के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं। प्रदेश की मिट्टी कृषि उत्पादन के लिए उपजाऊ है। मध्यप्रदेश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि नई सोच और नई गति के साथ मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है तथा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश का इतिहास गौरवशाली रहा है। अवंतिका का प्राचीन समय से विशेष स्थान रहा है। राजा भोज और सम्राट विक्रमादित्य जैसे शासकों ने इस क्षेत्र को नई पहचान और ऊंचाइयां प्रदान कीं। आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के एकीकरण के पश्चात 1 नवंबर 1956 को मध्यप्रदेश का गठन हुआ। प्रदेश ने अब तक अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले समय में भी विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *