ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का रतलाम के दिव्य दर्शन भवन सेवाकेंद्र में हुआ शुभारंभ

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

“नशा छोड़ने के लिए केवल संकल्प नहीं, आत्मबल चाहिए; और आत्मबल का सर्वोत्तम स्रोत है राजयोग।
— ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, क्षेत्रीय निदेशिका, इंदौर ज़ोन

रतलाम। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिव्य दर्शन भवन, डोंगरे नगर सेवा केंद्र पर संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में ’10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान’ के अंतर्गत “नशा मुक्त भारत अभियान” का भव्य शुभारंभ किया गया।

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

कार्यक्रम का शुभारंभ इंदौर ज़ोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, डिप्टी कलेक्टर राधा महंत, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं सामाजिक न्याय विभाग के नशा मुक्त भारत अभियान के प्रतिनिधि रत्नेश विजयवर्गीय, लोक अभियोजन अधिकारी गोल्डन राय, आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप नलगे, ब्रह्माकुमारी अनीता दीदी, नामली नगर परिषद की उपाध्यक्ष पूजा योगी, स्वामी प्रकाशानंद जी तथा ब्रह्माकुमारी सविता दीदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 2 अगस्त को 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान केवल नशा छोड़ने का संकल्प नहीं, बल्कि स्वस्थ, संस्कारित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने कहा कि आज नशा व्यक्ति के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके मानसिक संतुलन, पारिवारिक सुख, सामाजिक प्रतिष्ठा, सांस्कृतिक मूल्यों एवं आर्थिक स्थिति को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। नशे के कारण अनेक परिवार बिखर रहे हैं, युवा वर्ग अपने उज्ज्वल भविष्य से भटक रहा है और समाज में तनाव तथा अशांति का वातावरण बढ़ता जा रहा है।

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान
दीदी ने आगे कहा कि केवल बाहरी प्रयासों से नशे पर स्थायी विजय प्राप्त नहीं की जा सकती। इसके लिए आत्मबल का जागरण आवश्यक है। राजयोग मेडिटेशन मनुष्य को भीतर से शक्तिशाली बनाता है और उसे व्यसन, तनाव तथा नकारात्मक आदतों से मुक्त होने की शक्ति प्रदान करता है। जब व्यक्ति स्वयं को उस परमात्म शक्ति से जोड़ता है, तब उसके भीतर ऐसी आध्यात्मिक ऊर्जा जागृत होती है, जिससे वह सहज रूप से हर प्रकार के नशे पर विजय प्राप्त कर सकता है और सुख, शांति तथा आत्मसम्मान से भरपूर जीवन जी सकता है।

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

डिप्टी कलेक्टर राधा महंत ने कहा कि नशा धीरे-धीरे मनुष्य के शरीर, मन, परिवार और भविष्य को खोखला कर देता है। इससे बचाव के लिए आत्मसंयम, श्रेष्ठ संगति, जागरूकता और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इस दिशा में प्रेरित करने का आह्वान किया।

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

लोक अभियोजन अधिकारी गोल्डन राय ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा चलाए जा रहे इस जन-जागरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान सदैव राष्ट्र और समाज के हित में अग्रणी भूमिका निभाता आया है। राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से यह संस्थान देश-विदेश में लाखों लोगों को नशे सहित अनेक बुरी आदतों से मुक्त होकर सकारात्मक, संस्कारित एवं तनावमुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दे रहा है। ऐसे अभियान समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने का कार्य करते हैं।

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान जनभागीदारी का अभियान है। यदि प्रत्येक नागरिक स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प लेकर कम से कम एक व्यक्ति को भी इस दिशा में प्रेरित करे, तो समाज में व्यापक परिवर्तन लाया जा सकता है।

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी ने बताया कि यह जन-जागरण अभियान केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहेगा। 6 अगस्त से 20 अगस्त तक रतलाम जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, प्रतिज्ञा अभियान, प्रेरणादायी संगोष्ठियां एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान इन कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर राजयोग मेडिटेशन के द्वारा सकारात्मक, स्वस्थ एवं व्यसनमुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महाअभियान का लाभ लेकर अपने जीवन को नशामुक्त एवं खुशहाल बना सकें।

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप नलगे ने उपस्थित सभी भाई-बहनों एवं नागरिकों को नशा मुक्ति प्रतिज्ञा दिलाते हुए जीवनभर किसी भी प्रकार का नशा न करने तथा नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प कराया।

ब्रह्माकुमारीज़ के 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान

अंत में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशामुक्त बनने का संकल्प लेकर दूसरों को भी प्रेरित करे, तो नशामुक्त, स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त भारत का सपना अवश्य साकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *