बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों के विक्रेता का लाइसेंस निलंबित
डॉक्टर के पर्चे के बिना दवाइयां उपलब्ध नहीं होंगी
रतलाम 6 फरवरी/दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर “बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों के विक्रय” के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे ने बताया कि जिले में 1147 संस्थाऐं , रिटेल विक्रेताओं की संख्या 712 , होलसेल विक्रेता 335 है। औषधि निरीक्षकों द्वारा सितंबर से दिसंबर तक कुल 45 संस्थाओं का निरीक्षण किया गया है ।
डॉक्टर के पर्चे के बिना दवाइयां उपलब्ध नहीं होंगी
इनमें से बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों के विक्रय के संबंध में बालाजी मेडिकल खारवाकलां , रतनश्री मेडिकल स्टोर ढोढर , पितृकृपा , मेडिकल एंड जनरल स्टोर ढोढर , प्रकाश मेडिकल एजेंसी सुभाष मार्ग रतलाम , सन्मति मेडिकल स्टोर धानमंडी रतलाम , वी एम मेडिकल नाहरपुरा रतलाम का ड्रग लाइसेंस निलंबित किया गया है।
