चंटिया रास
चंटिया रास के समापन पर महापौर प्रहलाद पटेल ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
रतलाम 31 मार्च । नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले पहली बार आयोजित पुरूष #चंटियारास के दुसरे व अंतिम दिन जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व नागरिकों ने #चंटियारास का लुफ्त उठाया।
पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में इस बार किये गये नवाचार को नागरिकों सराहते हुए बरबड़ मेला प्रांगण में आयोजित पुरूष #चंटियारास में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण आदि के साथ नागरिकों ने विभिन्न गीतों की धुनों पर चंटिया रास का लुफ्त उठाया।

आयोजित चंटिया रास में निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों की इन्ट्री करते हुए उन्हे नम्बर के बैच प्रदान किये प्रतिभागियों द्वारा नम्बर के बैच लगाकर #चंटियारास किया । चंटिया रास में कई प्रतिभागियों ने फेंसी ड्रेस में चंटिया रास किया। निर्णायकों ने फेंसी ड्रेस चंटिया रास व सामान्य #चंटियारास के विजेता घोशित किये।
#चंटियारास के समापन पर महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नन्दकिशोर पवांर, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी के अलावा विवेक शर्मा, सुशील सिलावट, संजय कसेरा,
जलज सांकला आदि ने फेंसी ड्रेस में चंटिया रास में राजू डोडियार प्रथम को फ्रीज, आशीष जैन द्वितीय को वाशिंग मशीन व गोलू गुर्जर तृतीय को कूलर तथा सामान्य #चंटियारास में केशव पांचाल प्रथम एलईडी स्मार्ट टी.वी. समरथ गुर्जर द्वितीय को मिक्स ग्राईन्डर, जितेन्द्र मेहता तृतीय को इन्डक्शन से पुरस्कृत किया वहीं सांत्वना पुरस्कार के तहत 100 प्रतिभागियों को वॉटर बॉटल से पुरस्कृत किया गया।
बरबड़ मेले में आज स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा का आयोजन
रतलाम 31 मार्च । नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के तीसरे दिन 1 अप्रैल बुधवार को निगम के सांस्कृतिक मंच पर रात्रि 7ः30 बजे से स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया है।
महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी दिलीप कुमार गांधी, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निषा-पवन सोमानी,
#चंटियारास सामान्य प्रशासन समिति सदस्य परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्रीमती कविता-सुनील महावर, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, राजस्व समिति सदस्य रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती स्मिता-राजेश माहेश्वरी, श्रीमती अनिता-वसावा,
#चंटियारास श्रीमती भावना-हितेश पैमाल, श्रीमती उमा-रामचन्द्र डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेले में आज आयोजित स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनावें।
