कलेक्टर एसडीएम ने वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया

कलेक्टर एसडीएम ने वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया

कलेक्टर ने अनुविभाग जावरा के एस एस वेयरहाउस रोजाना का आकस्मिक निरीक्षण किया

कलेक्टर एसडीएम ने वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया

रतलाम 30 अप्रैल/रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन  मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा सतत उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है । आज कलेक्टर द्वारा  एस एस वेयरहाउस रोजाना अनुविभाग जावरा  का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल कांटों का सत्यापन करवाया  तथा कंप्यूटर के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा।  मॉइश्चर मशीन से गेहूं की नमी की जांच समक्ष मे करवाई। टैगिंग व्यवस्था देखी टैगिंग कार्य निर्देशानुसार नहीं किये जाने पर केन्द्र प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर एसडीएम ने वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की  एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ।

तौल का सत्यापन करने के लिए  गेहूं की बोरियों का वजन समक्ष मे करवा कर सत्यापन  करवाया। गर्मी की स्थिति को देखते हुए खरीदी केन्द्र पर ठण्डा पेयजल, ओ आर एस के पैकेट, छाया की  इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर एसडीएम ने वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया

किसानों की संख्या को देखते हुए तुलाई कार्य के लिए तौल काटो एवं हम्मालो  की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले , एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

कलेक्टर एसडीएम ने वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया

एसडीएम आर्ची हरित ने किया मां उमिया वेयर हाउस का निरीक्षण

कलेक्टर एसडीएम ने वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया

 रतलाम 30 अप्रैल/रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज एसडीएम रतलाम शहर आर्ची हरित द्वारा मां उमिया वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र पर  एफएक्यू  गुणवत्ता का गेहूं खरीदा जाना पाया गया । केंद्र पर पेयजल एवं छाया की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था। वर्तमान में 4 तौल मशीनों के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, जिन्हें बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही 21 हम्माल कार्यरत पाए गए। जिनकी संख्या बढ़ाने हेतु मंडी सचिव से समन्वय किया गया है।

कलेक्टर एसडीएम ने वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया

केन्द्र पर  60 ट्रॉलियां खड़ी थीं, जिन्हें शीघ्र तुलाई कराने के लिए तौल कांटों एवं हम्मालो की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम सैलाना ने किया उपार्जन केंद्र सरवन का आकस्मिक निरीक्षण

रतलाम 30 अप्रैल/रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन  मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । आज एसडीएम सैलाना श्री तरुण जैन द्वारा उपार्जन केंद्र सरवन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कुल 153 स्लॉट बुक किए गए थे, जिनमें से 93 किसानों से खरीदी की जाना पाया गया । केंद्र पर एफएक्यू  गुणवत्ता का गेहूं खरीदा जा रहा है। कुल खरीदी मात्रा 4200 क्विंटल दर्ज की गई है।

एसडीएम द्वारा बोरों का वजन समक्ष में तुलवाकर सत्यापन किया गया। केंद्र पर पेयजल एवं छाया की व्यवस्था उपलब्ध है। निरीक्षण के दौरान 3 तौल कांटे संचालित अवस्था में मिले तथा 21 हम्माल कार्यरत पाए गए। सिंगल यूज बोरों की संख्या 1600 पाई गई। एसडीएम ने केंद्रों पर अतिरिक्त हम्माल एवं तौल कांटे लगाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *