युवकों पर पथराव व लाठी से हमलाए दो की मौत, एक गंभीर
अज्ञात हमलावरो ने दो को मौत के घाट उतारा
रतलामए 03 सितंबर । रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक से लौट रहे तीन युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो युवकों की मौत हो गईए जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार घायल करण ने बताया कि वह अपने साथी रमेश और गोपाल के साथ रमेश की मंगेतर से मिलने दौलतपुरा गया था, वहां से लौटते समय भैरूघाटा के पास सड़क किनारे मौजूद 10 से 12 अज्ञात लोगों ने उन पर अचानक पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया। तभी युवकों ने भागने का प्रयास कियाए लेकिन बदमाशों ने उन्हें रोककर लाठियों और पत्थरों से बुरी तरह पीटा जिसेे हमले में दो की मौत, एक ने भागकर जान बचाई
अज्ञात हमलावरो ने दो को मौत के घाट उतारा
हमले के दौरान युवको के सिर में गंभीर चोटें आने से रमेश 18 पिता वरसिंह भाभरए निवासी धभाईखेड़ी ;अडवानियाद्ध की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकी गंभीर रूप से घायल गोपाल 16 पिता गोवर्धन चरपोटा ने सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वही तीसरा साथी करण 17 पिता मनसुख मईड़ा किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भागने में सफल रहा। और डायल.112 पर पुलिस को सूचना दी।
मामला दर्जए पुलिस जांच में जुटी
अज्ञात हमलावरो ने दो को मौत के घाट उतारा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
