कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
सरवन स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्धता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया
रतलाम 13 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा एंबुलेंस की उपलब्धता को लेकर बताई गई समस्या पर कलेक्टर ने एसडीएम सैलाना श्री सुनील जायसवाल को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि सरवन में 108 एंबुलेंस आवश्यकता के समय उपलब्ध नहीं रहती है। जय अंबे ट्रैवल्स द्वारा एंबुलेंस का संचालन किया जाता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वाहन इंदौर भेज दिए जाते हैं, जिससे सरवन में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं रहती। ग्रामीणों ने बताया कि सरवन के लिए दो वाहनों का टेंडर किया गया था, जिनमें एक जननी एक्सप्रेस तथा दूसरा बेसिक लाइफ सपोर्ट के लिए निर्धारित था, लेकिन दोनों वाहन नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते हैं।
सरवन स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्धता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया
इस पर कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि एंबुलेंस की उपलब्धता एवं संचालन से संबंधित पूरे मामले की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन स्तर पर भोपाल भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं की कलेक्टर ने की सराहना
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन में प्रतिमाह लगभग 180 प्रसव होते हैं। निरीक्षण के दिन भी 51 मरीजों की ओपीडी की गई थी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एसडीएम सैलाना श्री सुनील जायसवाल सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।
सरवन स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्धता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया
