कलेक्टर दिव्यांक सिंह की कार्यशैली बनी मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय, युवा आईएएस ने तोड़ा रिकॉर्ड,गांधी सागर की ऐतिहासिक कैबिनेट के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री में मंदसौर का प्रदेश में डंका, 97,112 रजिस्ट्रियों के साथ जिला बना प्रदेश में नंबर-1
युवा आईएएस ने तोड़ा रिकॉर्ड,गांधी सागर की ऐतिहासिक कैबिनेट के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री में मंदसौर का प्रदेश में डंका, 97,112
सोजन्य से -प्रिन्स गुर्जर, जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर – नीमच (म.प्र.)
गांधी सागर मंदसौर – नीमच में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की डेस्टिनेशन कैबिनेट का भव्य एवं सफल आयोजन कर प्रदेशभर में सुर्खियां बटोरने वाले मंदसौर कलेक्टर आईएएस दिव्यांक सिंह ने अब एक और बड़ी उपलब्धि जिले के नाम कर दी है। फार्मर रजिस्ट्री में मंदसौर प्रदेश के सभी जिलों को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंचा।
प्रशासनिक सक्रियता, बेहतर मॉनिटरिंग और टीमवर्क के चलते कलेक्टर दिव्यांक सिंह की कार्यशैली एक बार फिर प्रदेशभर में चर्चा का विषय बन गई है।
मंदसौर। जिले की प्रशासनिक गतिविधियां इन दिनों प्रदेश स्तर पर विशेष चर्चा में हैं। युवा आईएएस अधिकारी एवं मंदसौर कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नेतृत्व में जिले ने लगातार दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों से अपनी अलग पहचान बनाई है। एक ओर गांधी सागर में मध्यप्रदेश सरकार की ऐतिहासिक डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक का सफल आयोजन कर मंदसौर को पर्यटन और विकास के नए मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई, वहीं दूसरी ओर अब शासन की फार्मर रजिस्ट्री योजना के क्रियान्वयन में जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
युवा आईएएस ने तोड़ा रिकॉर्ड,गांधी सागर की ऐतिहासिक कैबिनेट के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री में मंदसौर का प्रदेश में डंका, 97,112
18 नवंबर 2026 को सुबह 11:19 बजे जारी प्रदेश की जिला-वार प्रगति रिपोर्ट ने मंदसौर की इस उपलब्धि पर मुहर लगा दी। रिपोर्ट के अनुसार मंदसौर जिले में कुल 97,112 फार्मर रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। इस आंकड़े के साथ मंदसौर प्रदेश के सभी जिलों में पहले स्थान पर है। खास बात यह है कि छिंदवाड़ा में 97,027 और उज्जैन में 96,120 रजिस्ट्रियां पूर्ण हुई हैं। यानी मंदसौर ने छिंदवाड़ा को 85 और उज्जैन को 992 रजिस्ट्रियों से पीछे छोड़ दिया है।
कलेक्टर की मॉनिटरिंग में मंदसौर ने बनाया नया कीर्तिमान
फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राजस्व विभाग के मैदानी अमले से लेकर जिला स्तर तक लगातार समन्वय और निगरानी की आवश्यकता होती है। मंदसौर जिले में इस दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम अब प्रदेश की रैंकिंग में दिखाई दे रहा है।
युवा आईएएस ने तोड़ा रिकॉर्ड,गांधी सागर की ऐतिहासिक कैबिनेट के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री में मंदसौर का प्रदेश में डंका, 97,112
जिले में कुल 2,02,492 प्लॉट और 2,44,883 लाभार्थियों के मुकाबले 97,112 रजिस्ट्रियां पूर्ण की गई हैं। इसके अतिरिक्त 2,332 रजिस्ट्रियां प्रारंभिक प्रक्रिया में, 4,426 पटवारी सत्यापन में, 1,859 सबमिट तथा 72 रजिस्ट्रियां पंजीयन प्रक्रिया में हैं।
इस उपलब्धि में कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों, एसडीएम, तहसीलदारों, पटवारियों और पूरी प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है। योजनाओं की प्रगति पर निगरानी और निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में प्रशासनिक सक्रियता ने मंदसौर को प्रदेश की सूची में शीर्ष स्थान दिलाया है।
गांधी सागर की कैबिनेट से प्रदेशभर में हुई थी चर्चा
कलेक्टर दिव्यांक सिंह की प्रशासनिक सक्रियता की चर्चा उस समय भी प्रदेशभर में हुई, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 18 नवंबर को गांधी सागर में मध्यप्रदेश सरकार की ऐतिहासिक डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित हुई।
गांधी सागर को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने और क्षेत्र में निवेश एवं रोजगार की संभावनाओं को गति देने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में प्रदेश सरकार ने विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं।
लगभग 11,500 करोड़ रुपये की गांधी सागर ऊर्जा परियोजना, गरोठ क्षेत्र के कुरलासी में प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये का रासायनिक पार्क और बसई में एग्रो पार्क जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं ने मंदसौर जिले के विकास को नई दिशा देने की संभावनाएं पैदा की हैं।
युवा आईएएस ने तोड़ा रिकॉर्ड,गांधी सागर की ऐतिहासिक कैबिनेट के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री में मंदसौर का प्रदेश में डंका, 97,112
इतने बड़े राज्य स्तरीय आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारियां, विभागीय समन्वय, व्यवस्थाओं का संचालन और लगातार सक्रियता देखने को मिली। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने आयोजन को व्यवस्थित स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दो बड़ी उपलब्धियां, एक ही प्रशासनिक नेतृत्व की चर्चा
मंदसौर जिले की इन दोनों उपलब्धियों को देखा जाए तो प्रशासनिक कार्यप्रणाली के दो महत्वपूर्ण पक्ष सामने आते हैं। गांधी सागर में राज्य स्तरीय आयोजन के सफल संचालन से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की महत्वपूर्ण योजना को गति देने तक प्रशासन की सक्रियता दिखाई दी है।
एक तरफ जिले को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगातें मिलीं, दूसरी तरफ फार्मर रजिस्ट्री में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जिले ने अपनी प्रशासनिक उपलब्धि का नया अध्याय लिखा है।
किसी भी जिले की सफलता के पीछे अधिकारियों और कर्मचारियों की पूरी टीम का योगदान होता है। मंदसौर में भी राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं मैदानी कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास इस उपलब्धि का आधार हैं। कलेक्टर दिव्यांक सिंह के नेतृत्व और प्रशासनिक निगरानी में इन प्रयासों को परिणाम तक पहुंचाने की तस्वीर अब प्रदेश की रैंकिंग में साफ दिखाई दे रही है।
युवा आईएएस ने तोड़ा रिकॉर्ड,गांधी सागर की ऐतिहासिक कैबिनेट के बाद अब फार्मर रजिस्ट्री में मंदसौर का प्रदेश में डंका, 97,112
मंदसौर ने एक बार फिर साबित किया है कि बड़े आयोजनों की सफलता के साथ-साथ शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना भी प्रशासन की प्राथमिकता है। गांधी सागर की ऐतिहासिक कैबिनेट और फार्मर रजिस्ट्री में प्रदेश में पहला स्थान, इन दोनों उपलब्धियों ने कलेक्टर आईएएस दिव्यांक सिंह को प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
