कालिका माता नवरात्रि महोत्सव दिनांक 11.10.2026 से 20.10.2026 तक मनाया जावेगा

कालिका माता नवरात्रि महोत्सव दिनांक 11.10.2026 से 20.10.2026 तक मनाया जावेगा

कालिका माता नवरात्रि महोत्सव

कालिका माता नवरात्रि महोत्सव दिनांक 11.10.2026 से 20.10.2026 तक मनाया जावेगा

रतलाम / 60-70 वर्षों से श्री कालिका माता सेवा मण्डल ट्रस्ट द्वारा मुख्य उत्सव नवरात्रि महोत्सव, प्रतिदिन, निराश्रित भोजन, समय-समय पर संत महात्माओं के प्रवचन, प्राकृतिक आपदाओं के समय पर प्रभावितों के लिए भोजन व्यवस्था आदि कार्यों के अलावा अन्नकुट महोत्सव, गणेशोत्सव, झुलेलाल जयंती महोत्सव एवं श्रावण माह में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पुजन, अभिषेक एवं भागवत कथा, शिव कथा, भजन इत्यादि धार्मिक आयोजन पुरे माह कार्य किये जाते है।

शाम को 07.00 से 09.00 बजे तक छोटी बालिकाओं का गरबा रास गरवा प्रांगण में किया जावेगा ।

कालिका माता नवरात्रि महोत्सव दिनांक 11.10.2026 से 20.10.2026 तक मनाया जावेगा

मुख्य कार्यक्रम

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव दिनांक 11.10.2026 से 20.10.2026 तक मनाया जावेगा। नवरात्रि में प्रतिदिन प्रातः 04 से 06 तथा सांय 07 से 11 बजे तक गरबा आयोजन, अखण्ड रामायण परायण तथा हजारों निराश्रित भाईयों व बहनों को सांयकाल भोजन एवं विजयादशमी दशहरे पर चल समारोह निकाला जावेगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ स्टेडियम से रावण दहन के पश्चात मॉ कालिका के प्रांगण में आरती कर विसर्जित किया जावेगा।

कालिका माता नवरात्रि महोत्सव दिनांक 11.10.2026 से 20.10.2026 तक मनाया जावेगा

दिनांक 11.10.2026 रविवार को नवरात्रि की एकम रहेगी, उस दिन प्रातः 04.00 माताजी मंदिर पर ब्रह्म मुहुर्त में पुजा अर्चना कर माता जी के दर्शन प्रारंभ किए जाएगें जो रात्रि 11.00 बजे तक निरंतर खुले रहेंगे ।

सिर पर कलश व दिपक लगा कर गरबा रास

नवरात्रि के प्रथम दिन से नवमी तक निरंतर नौ दिनों में प्रातः 04.00 से 06.00 बजे महिलाएँ सिर पर कलश व दिपक लगा कर गरबा रास करेंगी। यह कार्यक्रम पुरे देश में केवल रतलाम मध्य प्रदेश में ही आयोजित किया जाता है।

शाम को 07.00 से 09.00 बजे तक छोटी बालिकाओं का गरबा रास गरवा प्रांगण में किया जावेगा ।

अष्टमी का हवन

दिनांक 19.10.2026 को अष्टमी होने से प्रातः 04.00 से 06.00 रंग गुलाल के गरबा रास किये जोएगें । प्रातः 04.00 बजे से मंदिर पर दर्शनार्थियों को खीर का प्रसाद वितरण किया जावेगा। उसके पश्चातः प्रातः 08.00 बजे से महा अष्टमी का हवन प्रारंभ होगा एवं पूर्णाहुती एवं आरती की जावेगी।

इस बार नवमी अलग से नहीं होने के कारण नवमी को होने वाला कन्या भोज भी दिनांक 19.10.2026 को दोपहर 12.00 बजे से कन्या भोज का आयोजन भी रहेगा। इसी दिन शाम को नवरात्रि का गरबा रास होने के बाद आरती पश्चात नवरात्रि का समापन होगा ।

नवरात्रि महोत्सव 2026 में गरबा रास करने वाली माताओं बहनों के नाम दिनांक 01.10.2026 से 10.10.2026 तक प्रतिदिन झुलेलाल मंदिर हॉल में सांय 07.00 से 09.00 बजे तक लिखे जाएगें । इसके लिए माता बहनों को अपना आधार कार्ड एवं एक पासपोट साईज का फोटो साथ लाना अनिवार्य है। गरबे के लिये पांच वर्ष से अधिक उम्र की बालिकाओं के ही नाम लिखे जावेगें ।

दिनांक 20.10.2020 दशहरे के पर्व पर श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट, रतलाम के द्वारा शाम 05.00 बजे नगर पालिक निगम, रतलाम से श्री राम रथ यात्रा प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ स्टेडियम पहुंचकर रावण दहन रामजी द्वारा किया जावेगा ।

शाम को 07.00 से 09.00 बजे तक छोटी बालिकाओं का गरबा रास गरवा प्रांगण में किया जावेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *