मुख्यमंत्री वैवेकिक अनुदान से संबंधित योजना के लिए 1 हजार 165 करोड़ रूपये की स्वीकृति
एकात्म धाम में “अद्वैत लोक” के निर्माण के लिए 2,278 करोड़ 99 लाख रूपये की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री वैवेकिक अनुदान से संबंधित योजना को 16वें वित्त आयोग वित्तीय वर्ष 2026-27 से वित्तीय वर्ष 2030-31 तक निरंतर रखे जाने के लिए 1 हजार 165 करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है।
एकात्म धाम में “अद्वैत लोक” के निर्माण के लिए 2,278 करोड़ 99 लाख रूपये की स्वीकृति
मंत्रि-परिषद ने “वेदान्त पीठ की स्थापना” के अंतर्गत ओंकारेश्वर में विकसित किये जा रहे एकात्म धाम में “अद्वैत लोक” के निर्माण के लिए 16वें वित्त आयोग वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए 2,278 करोड़ 99 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।
“वेदान्त पीठ की स्थापना” के अंतर्गत ओंकारेश्वर में विकसित किये जा रहे एकात्म धाम में “अद्वैत लोक” (शंकर संग्रहालय) में हाइस्क्रीन थियेटर , माया गैलरी, लेज़र लाइट वाटर एण्ड साउंड शो, अद्वैत नर्मदा विहार, निदिध्यासन केन्द्र, कला वीथिका, शंकर स्तम्भ, अन्नपूर्णा, कलाग्राम, पंचायतन मन्दिर आदि विभिन्न माध्यमों से आचार्य शंकर के जीवन योगदान एवं अद्वैत वेदान्त दर्शन को आगंतुकों,दर्शकों और श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
