ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण

ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कटेसरिया ने किया ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण

ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण

रतलाम 10 सितंबर 2026/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कटेसरिया द्वारा जिले में स्थित ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस का ताला खोलकर कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण कक्षों का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयर हाउस में उपलब्ध इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ईवीएम वीवीपीएटी वेयर हाउस का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था एवं सीलिंग की स्थिति का परीक्षण किया गया। साथ ही लॉगबुक एवं प्रवेश रजिस्टर का सत्यापन कर रिकॉर्ड की जांच की गई। वेयर हाउस में अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की भी समीक्षा की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *