Welding Corbett tank explodes like a bomb, causing panic in the area

Welding Corbett tank explodes like a bomb, causing panic in the area

वेल्डिंग के कार्बेट टैंक बम जैसा फटा, क्षेत्र में अफरा तफरी

Welding Corbett tank explodes like a bomb, causing panic in the area

टैंक उड़कर सड़क पर गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कोई जनहानि नहीं

रतलाम के बाल चिकित्सालय से लगे क्षेत्र में मुख्य डाक घर के सामने आज तडके वेल्डिंग की दुकान पर वेल्डिंग करते समय बडा विस्फोट हो गया यह विस्फोट देखकर आस पास स्थित लोग चोंक गये उनको लगा कोई बम विस्फोट हुआ है किन्तु कुछ देर बाद पता चला कि वेल्डिंग करने वाले कार्बेट टैंक में विस्फोट हो गया है।

इस बात को पता जैसे ही क्षेत्र में लगा हड़कंप मच गया। घटना के समय 80 वर्षीय दुकान संचालक वेल्डिंग का काम कर रहे थे जबकि पास में उनका हेल्पर खड़ा हुआ था, गनीमत रही कि दोनों को चोट नहीं आई। जिस टेंक में विस्फोट हुआ वह करीब 15 फीट दूर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि विस्फोट से टैंक उड़कर सड़क पर गिरने से किसी वाहन या राहगीर नही गुजर रहे थे, वरना बडा हादसा हो सकता था।

Welding Corbett tank explodes like a bomb, causing panic in the area

मुख्य डाकघर के सामने इमामउद्दीन निवासी जवाहर नगर की मुख्य डाक घर के सामने न्यू जनरल इंजीनियरिंग एंड वेल्डिंग वर्क्स की दुकान है। जहा पर हादसा हुआ यह हादसा उस वक्त हुआ जब कि वहां एक बाइक में वेल्डिंग का कार्य किया जा रहा था, तभी वेल्डिंग उपकरणों से जुड़े कार्बेट टैंक में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया ।

विस्फोट होने के बाद कार्बेट टैंक फटकर दुकान के सामने करीब 15 फीट दूर मुख्य सड़क पर जा गिरा। अचानक हुए विस्फोट से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ देर मौके लोगों की भीड़ लग गई।

Welding Corbett tank explodes like a bomb, causing panic in the area

इस बात की सुचना प्रशासनीक अधीकारी पुलिसकर्मी और नायक तहसीलदार मनोज चोहान को लगी वेसी तत्काल प्रभाव से मौके पर पहुच गये और छानबीन करने लगे की आखिर ऐसा क्या हुआ किस वस्तु का धमाका था। छानबीन के दोरान घटना पास ही स्थित एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है जिसमे देखा जा सकता है कि किस प्रकार टैंक उड़कर सड़क पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top