The impact of the US-Israel-Iran war on Indian kitchens

The impact of the US-Israel-Iran war on Indian kitchens

युएस इजराइल ईरान युद्ध का असर भारतीय किचन पर

The impact of the US-Israel-Iran war on Indian kitchens

भारतीय घरो होटलो और रेस्टोरेंटों पर युद्ध का असर देखने को मिलने लगा है यहा तक की शादी ब्याह में होने वाले डिनर पर भी इसका असर देखने को मील रहा है।

छोटे शहरो सहित युद्ध का असर बडे शहरो में देखा जा रहा है रसोई गैस की किल्लत असर दिखाने लगी है। एलपीजी गैस के नम्बर लगाने के एक माह के भीतर गैस सिलेंडर देने की बात कही जा रही जिससे घरेलु परेशनी बढती नजर आ रही है।

भारत के बड़े छोटे शहरों जैस बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, जयपुर के रेस्टोरेंटों और होटलों को किचन बंद करने पड़ रहे हैं, इसके पिछे का मुख्य कारण ही होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग में जियोपॉलिटिकल रुकावटों की वजह से कमर्शियल एलपीजी सप्लाई चेन का प्रभावित होना है।

The impact of the US-Israel-Iran war on Indian kitchens

हमारे देश से तीन हजार किलोमीटर दूर चल रही ईरान युएस इजराईज जंग की आग अब भारत के रसोई और होटलों, रेस्टोरेंट में भी महसूस कि जा रही है, जो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं। ईरान जंग और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से एलपीजी कुकिंग गैस की कमी हो गई है।

दो दिनों में एलपीजी एजेंसियों के बाहर व सडको पर गैस सिलेंडर लेने वालो की लंबी लाइनों को देखा जा सकता हैं।

The impact of the US-Israel-Iran war on Indian kitchens

गैस सप्लाई में रुकावट से यहा तक की दिल्ली हाई कोर्ट कैंटीन में भी खाना मिलना बंद हो चुका है।

लेटर में विजिटर्स को बताया गया है कि जब तक गैस सप्लाई ठीक नहीं हो जाती, मेन कोर्स आइटम नहीं बनाए जा सकते, हालांकि सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और इसी तरह के दूसरे रिफ्रेशमेंट सर्व किए जाते रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top