नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रहलाद पटेल ने किया महालक्ष्मी पूजन
Ratlam नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रहलाद पटेल ने किया महालक्ष्मी पूजन
रतलाम 21 अक्टूम्बर । दीपोत्सव दीपावली पर नगर निगम कार्यालय पर महालक्ष्मी का पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य, पार्षदगण व निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ किया। महालक्ष्मी पूजन के बाद महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम के वाहनों की पूजा-अर्चना की।
महालक्ष्मी पूजन के अवसर पर महापौर परिषद सदस्य अक्षय संघवी, निगम अधिकारी जगदीश पांचाल, सुभाष गोयल, सुहास पंडित, बी.एम. चौधरी, गोपाल झालीवाल, राजेन्द्रसिंह राठौर, बलवंतसिंह राठौर सहित निगम कर्मचारी उपस्थित थे।
