नितिन नबीन भाजपा के नये युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
Nitin Nabin becomes the new youth national president of BJP
नई दिल्ली युवा नेता नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, जब पार्टी की बात आती है, तो नितिन नबीन मेरे बॉस हैं। उन्होंने खुद को भाजपा का पार्टी कार्यकर्ता बताया।
बिहार के रहने वाले 45 वर्षीय नितिन नबीन ने जगत प्रकाश नड्डा के स्थान पर भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में पार्टी अध्यक्ष के रूप में शपथ ली।
