Fire breaks out in Indian Bank, causes panic

रतलाम के पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक में लगी आग से मचा हडकंप

Fire breaks out in Indian Bank, causes panic

रतलाम 13 मार्च2026 को रतलाम शहर पैलेस रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में अचानक आग लगने का पता चला और कुछ समय में आग इतनी बढ गई की अफरा तफरी मच गई।
बैंक शाखा में आग लगने से सायरन बजने शुरू हो गये, शाखा से धुआं बाहर निकलने लगा, आस पास के लोगो ने बैंक अधिकारीयो को सूचना दी, और मौके पर अधिकारी बैंक पहुंचे इसके पश्चात फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

फायर कर्मचारी दो दमकल लेकर मौके पर पहूचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया आधे घंटे की मशक्कत के बाद बैंक में लगी आग पर काबू पाया गया।

यह आज शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे लगाना बताई गई और आग लगने धुंआ व सायरन बजना शुरू हो गये थे। जिससे आस पास स्थित लोगो में घबराहट देखी गई। जब तक की बैंक कर्मचारी शाखा पर आते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया था। जैसे तैसे बैंक अधिकारीयो ने गेट खोला अंदर आग व धुंआ देखा गया।

Fire breaks out in Indian Bank, causes panic एक घंटे की जददोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया कितना नुकसान आग लगने के कारण हुआ है इसका अभी तक पता नही चला नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

दस्तावेज वस्तुए आदी आग की भेंट चढे

बैंक शाखा में आग लगने से वहा रखे सामान फर्निचर कम्प्यूटर, दस्तावेज आदी जल कर राख हो गये। लाॅकर रूप लगभग सुरक्षित बताया गया है।


कम्प्यूटर डेटा लाॅकर सुरक्षित
Fire breaks out in Indian Bank, causes panic आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नही चला किन्तु आशंका जताई गई कि किसी शार्ट सर्किट से आग लग सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top