E-tender for the remaining liquor shops will be executed on March 14

E-tender for the remaining liquor shops will be executed on March 14

14 मार्च को होगा शेष मदिरा दुकानों का ई-टेंडर निष्पादन

E-tender for the remaining liquor shops will be executed on March 14

रतलाम 11 मार्च/ जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर के पत्र अनुसार मध्यप्रदेश राज्य में संचालित समस्त मदिरा दुकानों/एकल समूहों का निष्पादन ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से क्रमशः 03 चरणों में वर्ष 2026-27 हेतु जिले की 99 मदिरा दुकानों को 29 समूहों की कुल 19 मदिरा दुकानों का निष्पादन 06 समूहों में किया गया है। 

जिला रतलाम की शेष रही 80 मदिरा दुकानों को नये प्रस्ताव के तहत कुल 20 समूहों में मध्यप्रदेश राज्य में संचालित समस्त मदिरा दुकानों/एकल समूहों का निष्पादन ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से आगामी नियत तिथि 14 मार्च 2026 को कलेक्टर कार्यालय  परिसर रतलाम में  सार्वजनिक रूप से किया जाएगा ।

E-tender for the remaining liquor shops will be executed on March 14 इच्छुक बोलिदार ई-आबकारी पोर्टल पर टेण्डर प्रक्रिया में 12 मार्च 2026 को लाईव किये गये समूहों में भागीदारी कर सकते है।

आबकारी ठेका निष्पादन में भाग लेने के इच्छुक आवेदक/ठेकेदार उपरोक्तानुसार ई आबकारी पोर्टल पर कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के अंतर्गत अपना पंजीयन कराकर निष्पादन प्रक्रिया में भाग ले सकते है।  इस संबंध में आवश्यक जानकारी कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त, रतलाम से कार्यालयीन समय (अवकाश के दिवस सहित) प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top