ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या की निराकरण हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित
drinking water problem in summer
रतलाम 27 फरवरी/ कार्यपालन यंत्री श्री एस आर जांगड़े ने बताया कि रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म काल में पेयजल समस्या निगरानी व त्वरित निराकरण हेतु लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड कार्यालय रतलाम में नियंत्रण प्रकोष्ठ/कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07412-270439 पर पेयजल संबंधी शिकायतों को दर्ज किया जाएगा।
drinking water problem in summer कंट्रोल रूम प्रभारी उपयंत्री पूजा भूरिया को बनाया गया। कंट्रोल रूम में कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक श्री जगदीश जोकचंद, श्री राहुल चौहान की ड्यूटी रहेगी। शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक श्री दिलीप सोलंकी की ड्यूटी रहेगी। शासकीय अवकाश दिवस में श्री जगदीश कतिजा, श्री अशोक धाकड़ की ड्यूटी रहेगी।
drinking water problem in summer ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी द्वारा टेलीफोन पर प्राप्त शिकायत को रजिस्टर में नोट कर निराकरण हेतु कंट्रोल रूम प्रभारी को सूचित किया जाएगा ।
