BJP RATLAM: आपराधिक रिकॉर्ड, पार्टी विरोधी सक्रिय सदस्य नहीं

BJP RATLAM

BJP RATLAM: आपराधिक रिकॉर्ड, पार्टी विरोधी सक्रिय सदस्य नहीं

Ratlam आपराधिक रिकॉर्ड और पार्टी विरोधी कार्य मे लिप्त सक्रिय सदस्य नहीं बन जाएंगे:- मदनलाल राठौर

भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न

रतलाम 15 अक्टूबर 2024 / संगठन पर्व मे सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को रंगोली परिसर मे हुआ। इसमें भाजपा सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी मदनलाल राठौर ने मार्गदर्शन दिया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान जिला सदस्यता प्रभारी व जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला महामंत्री संगीता चारेल, सक्रिय सदस्यता टोली के सदस्य जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी, मनोहर पोरवाल एवं महापौर प्रहलाद पटेल मंचासीन रहे।

मदनलाल राठौर ने सक्रिय सदस्यता के लिए किए गए कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले एवं पार्टी विरोधी कार्यों मे लिप्त सदस्यों को सक्रिय सदस्य नहीं बनाया जायेगा। अभियान के तहत् सक्रिय सदस्य बनने हेतु पात्र वही सदस्य माना जायेगा,जिसके द्वारा 100 सदस्य बनाए गए । कार्यशाला मे जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए भाजपा सदस्यता अभियान मे लक्ष्य पूर्ण करने वाले रतलाम शहर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।

उन्होंने अन्य विधानसभा मे जल्द लक्ष्य पूर्ण करने का आव्हान् किया।

जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए जिला एवं मंडल टोलिया गठित कर दी गई है | इनके माध्यम से पात्र सदस्य को सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। संचालन निर्मल कटारिया ने किया| आभार महेश सोनी ने माना।

Leave a Comment

nagar nigam ratlam